मोहम्मद सिराज बोले – बुमराह के बिना भी क्यों दिखा दमदार प्रदर्शन

नई दिल्ली 
मोहम्मद सिराज को लेकर इन दिनों एक बात की चर्चा खूब हुई। चर्चा ये कि जब-जब स्टार पेसर और मौजूदा दौर में दुनिया के सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज जसप्रीत बुमराह नहीं खेलते तो सिराज का प्रदर्शन और भी निखर जाता है। आंकड़े भी इसकी गवाही देते हैं। तस्दीक करते हैं। अब सिराज ने पहली बार इस तरह की चर्चाओं पर अपनी चुप्पी तोड़ी है।

रेवस्पोर्ट्स से बातचीत में सिराज ने कहा, 'जब मुझे अपने कंधों पर जिम्मेदारी ढोने का मौका मिलता है, यहां तक कि अगर कोई बेजान सी सीरीज भी होती है तो मेरा प्रदर्शन हमेशा और अच्छा हो जाता है। जिम्मेदारी मुझे एक अलग ही तरह की खुशी देती है और मेरे आत्मविश्वास को बढ़ाती है।'

जसप्रीत बुमराह की गैरमौजूदगी में अपने बेहतर प्रदर्शन को लेकर चर्चाओं पर सिराज ने कहा, ‘मैंने आपको बताया कि एजबेस्टन में लोग मेरे बारे में बात कर रहे थे। और अब उस चर्चा पर विराम लगाने का वक्त है। मैं आम तौर पर इस बात को लेकर बहुत सजग रहता हूं कि मैं क्या कर रहा हूं और लोग क्या कह रहे हैं उस पर ध्यान नहीं देता क्योंकि लोगों को मेरे संघर्ष के बारे में नहीं पता। इसके बाद भी, मैं समझता हूं कि इस तरह की चर्चा को बंद करने का वक्त है क्योंकि ये बहुत ज्यादा हो रहा है। जस्सी भाई बैक इंजरी और वर्कलोड मैनेजमेंट की वजह से नहीं खेले थे, मैंने गेंदबाजी यूनिट में सकारात्मकता लाने की कोशिश की थी। जब मैं टीममेट्स की बात कर रहा हूं तो आकाश दीप और सभी की बात कर रहा हूं क्योंकि मैं यह विश्वास दिलाने की कोशिश कर रहा था कि हम कर सकते हैं। हम जो पहले कर चुके हैं, उसे दोहरा सकते हैं।’

संयोग से एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी के जिन दो मैचों में भारत ने जीत हासिल की थी, उन दोनों ही मैच में जसप्रीत बुमराह वर्कलोड मैनेजमेंट की वजह से नहीं खेले थे। एजबेस्टन में खेले गए दूसरे टेस्ट में सिराज ने 5 विकेट हॉल लिया था। इसी तरह ओवल में खेले गए आखिरी टेस्ट में भी सिराज ने 5 विकेट हॉल लिया और वह प्लेयर ऑफ द मैच चुने गए थे।

आंकड़े भी इस बात की गवाही देते हैं कि जसप्रीत बुमराह की गैरमौजूदगी में मोहम्मद सिराज की गेंदबाजी और ज्यादा निखर जाती है। जब वह बुमराह के साथ प्लेइंग इलेवन में खेलते हैं तो एक विकेट के लिए उन्हें औसतन 57 गेंद फेंकनी पड़ती है, वहीं अगर बुमराह नहीं खेल रहे होते तो सिराज औसतन हर 44 गेंद पर विकेट लेते हैं।

 

admin

Related Posts

AUS vs PAK क्लैश: विश्व कप वार्म-अप में कौन दिखाएगा असली दम?

नई दिल्ली टी20 विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच 3 मैच की सीरीज गुरुवार से शुरू हो रही है। इसके जरिए पाकिस्तानी टीम को विश्व कप की…

तारीफ कम पड़ेगी — अभिषेक शर्मा ने पावर हिटिंग में क्रिस गेल को छोड़ा पीछे, कैफ का बड़ा बयान

नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की प्रशंसा करते हुए कहा है कि वह निरंतरता के साथ आक्रामक बल्लेबाजी के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति