तीज पर झूमेंगे बदरा, नर्मदापुरम समेत 3 जिलों में मौसम अलर्ट जारी, मंदसौर में शिवना नदी उफान पर

भोपाल 

इस बार देशभर में मॉनसून झूम कर बरस रहा है। कई राज्यों में तो बाढ़ जैसे हालात हैं। गुजरात, महाराष्ट्र, राजस्थान के बाद मध्य प्रदेश में भी झमाझम बरसात ने आफत मचा दी है। आज भी एमपी के कई जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। सोमवार को 15 जिलों में बारिश का सिलसिला आज भी बदस्तूर जारी रहेगा। ऐसे में हरतालिका तीज के दिन मध्य प्रदेश का मौसम कूल-कूल ही रहेगा।मध्यप्रदेश में इन दिनों मानसून टर्फ और साइक्लोनिक सर्कुलेशन सिस्टम का असर है। इसके चलते आज उज्जैन संभाग के 2 जिले- नीमच और मंदसौर में भारी बारिश का अलर्ट है। जबलपुर में बरगी बांध के 5 गेट आधा मीटर तक खोलकर पानी छोड़ा जा रहा है।

आज कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विभाग के अनुसार आज भोपाल, उज्जैन, जबलपुर और सागर संभाग के 22 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी है। इनमें ग्वालियर, भिंड, मुरैना, श्योपुर, दतिया, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, नीमच, मंदसौर, सागर, दमोह, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना, सतना, रीवा, मऊगंज, मंडला, डिंडौरी और बालाघाट जिले शामिल हैं।

मध्य प्रदेश में 16 अगस्त के बाद से ही बारिश का दौर बना हुआ है। कभी हल्की तो कभी तेज बारिश के चलते कई जगह बाढ़ जैसी स्थिति भी बनी। आज भी कहीं तेज तो कहीं हल्की बारिश रुक-रुक कर होती रहेगी।

24 घंटे में 15 से ज्यादा जिलों में गिरा पानी मध्यप्रदेश में कहीं तेज तो कहीं हल्की बारिश का दौर जारी है। पिछले 24 घंटे के दौरान 15 से अधिक जिलों में बारिश हुई। भोपाल, मंदसौर, रतलाम, नर्मदापुरम, श्योपुर, इंदौर, ग्वालियर, उज्जैन, छिंदवाड़ा, मंडला, सागर, सतना, बैतूल, दतिया, गुना और रायसेन में पानी गिरा।

एमपी में अब तक 35.5 इंच बारिश एमपी में 16 जून को मानसून ने आमद दी थी। तब से अब तक औसत 35.5 इंच बारिश हो चुकी है। अब तक 28.6 इंच पानी गिरना था। इस हिसाब से 6.9 इंच पानी ज्यादा गिर चुका है।

प्रदेश की सामान्य बारिश औसत 37 इंच है। इस हिसाब से कोटे की 96 प्रतिशत तक बारिश हो चुकी है। डेढ़ इंच पानी गिरते ही एमपी में बारिश का कोटा भी फुल हो जाएगा।

तापमान में भी गिरावट

मौसम विभाग के अनुसार, मध्य प्रदेश के पाँच बड़े शहरों में दिन का तापमान कुछ इस तरह रहा:

भोपाल में 27.6 डिग्री
इंदौर में 27.2 डिग्री
ग्वालियर में 27.4 डिग्री
उज्जैन में 28.5 डिग्री
जबलपुर में 28.0 डिग्री

बारिश के कारण कई शहरों में दिन का तापमान थोड़ा कम हो गया। पचमढ़ी में तो यह 22.6 डिग्री तक गिर गया। इसके अलावा, कुछ और शहरों का तापमान भी नोट किया गया:

नरसिंहपुर में 31.0 डिग्री
खजुराहो में 30.0 डिग्री
मुरैना में 29.5 डिग्री
खरगोन में 29.4 डिग्री
देवास में 28.6 डिग्री

सोमवार को सबसे कम तापमान पचमढ़ी में 19.0 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि सबसे ज्यादा तापमान नरसिंहपुर में 31.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति