तीरथगढ़ घूमने निकला परिवार हादसे का शिकार, कांगेर नाले में डूबे चारों सदस्य

जगदलपुर/सुकमा

सड़क हादसे को लेकर छत्तीसगढ़ के जगदलपुर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां के दरभा थाना क्षेत्र के कांगेर घाटी में मंगलवार को एक वाहन बारिश तेज होने से बाढ़ की बहाव में बह गया। इस वजह से कार में सवार चार लोगों की मौत हो गई। सभी लोग एक ही परिवार के थे, जो कार में सवार होकर तीरथगढ़ घूमने के लिये जा रहे थे। इसी दौरान वो काल के गाल में समा गये। घटना से परिजनों में शोक की लहर है। सभी को रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

इस घटना में वाहन में सवार पति-पत्नी सहित दो बच्चे बह गए। घंटों की कड़ी मेहनत के बाद आखिरकार चार लोगों के शव बरामद कर लिये गये हैं। पीएम के लिए मेकाज भेजा गया है।

वाटर फॉल का आनंद लेने जा रहे थे तीरथगढ़ जलप्रपात
बताया जाता है कि तमिलनाडु का रहने वाला परिवार बरसात में वाटर फॉल का आनंद लेने के लिये तीरथगढ़ जलप्रपात घूमने के लिये जा रहा था। कार सवार मालिक 43 वर्षीय राजेश रायपुर में रहकर ठेकेदारी करता था।

दरभा पुलिस टीम ने किया रेस्क्यू
मंगलवार को राजेश कार में अपनी पत्नी पवित्रा 40 वर्ष, सौजन्या 7  वर्ष, सौमया 4 वर्ष को लेकर रायपुर से तीरथगढ़ घूमने के लिए जा रहे थे कि अचानक जैसे ही वाहन कांगेर घाटी के पास पहुँचा कि तेज बारिश होने से बाढ़ की बहाव में बह गया। इसके बाद चारों को बचाने के लिए दरभा पुलिस और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची। बरसात का पानी (बाढ़) अधिक होने के कारण पति-पत्नी सहित दोनों बच्चों ने दम तोड़ दिया।

तैरकर ड्राइवर ने बचाई जान
घटना की जानकारी पर चारों के शव को बाढ़ से निकालकर मेकाज अस्पताल जगदलपुर में पीएम के लिए भेजा गया है, जहाँ पीएम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जायेगा। बताया जाता है कि हादसे के वक्त कार का ड्राइवर किसी तरह से तैरकर पेड़ के सहारे अपनी जान बचायी। मृतक चारों लोग तमिलनाडु के रहने वाले थे। कहीं न कहीं ये हादसा तेज बहाव में लापरवाही की वजह से हुआ है। दरअसल, परिवार जल्दबाजी में उफनते नाले को पार करने की कोशिश कर रहा था, लेकिन उनकी इस लापरवही से चार जिंदगियां छीन गई। ऐसे में दुर्घटना से देर भली… यही संदेश इस हादसे से निकलकर सामने आ रहा है।

इनकी हुई मौत

    पति राजेश (43 वर्षीय)
    पत्नी पवित्रा (40 वर्ष)
    सौजन्या (सात  वर्ष)
    सौम्या (चार वर्ष)

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति