सिंगर सुचित्रा ने लगाया मंगेतर पर गंभीर आरोप: घर छीना और किया मारपीट

मुंबई 

सिंगर सुचित्रा ने अपने मंगेतर  शुनमुगराज, जो चेन्नई हाई कोर्ट के वकील हैं पर कई सीरियस आरोप लगाए हैं. सुचित्रा ने शुनमुगराज पर घरेलू हिंसा, फाइनेंशियल फ्रॉड और उनका चेन्नई वाला घर हड़पने के आरोप लगाए हैं.

घर से निकाला गया, आना पड़ा मुंबई
हाल ही में उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है. इसमें उन्होंने बताया कि उन्हें इमोशनली और फिजिकली अब्यूज किया गया है और वो अब लीगल एक्शन लेने वाली हैं. सुचित्रा ने दावा किया कि उन्हें चेन्नई स्थित उनके घर से निकाल दिया गया था. इसके बाद कुछ महीने पहले उन्हें नौकरी मिल गई और वे मुंबई आ गईं.

उन्होंने इंस्टाग्राम पर लिखा, 'चाहे कर्म कुछ भी हो, मैं एक औरत होने के नाते हार नहीं मानूंगी. शुनमुगराज ने मेरी मेहनत की कमाई चुरा ली. जो मैंने उन गानों के जरिए बड़ी मुश्किल से कमाई थी जो आप लोगों ने पसंद किए थे. गाना मुश्किल नहीं है. लेकिन प्रोफेशनलिज्म को बनाए रखना, फ्लर्ट्स को इग्नोर करना, काउच से दूरना और सुरक्षित रहना.'

आगे सुचित्रा ने लिखा, 'एक हिंसक आदमी तभी डरावना लगता है जब वो फिजिकली आपके करीब हो. अब में शुनमुगराज के शारीरिक दुर्व्यहार से दूर हूं. मैं उसे गिराने के लिए हर डिजिटल टूल को यूज करूंगी. आप इसके बारे में तब तक नहीं सुनते जबतक मैं बताना नहीं चाहूंगी. लेकिन मुझे एहसास हुआ कि मुझे खुद से और अपने गानों से शुनमुगराज से कहीं ज्यादा प्यार है. मैं उसका तब तक पीछा करूंगी जब तक वो मेरा एक-एक पैसा वापस नहीं कर देता है.'

जूतों से सिंगर को पीटा

सिंगर ने कहा, 'सुचि लीक्स एपिसोड के बाद मुझे लगा इससे बुरा क्या होगा. लेकिन ये हुआ.  मुझे प्यार हो गया. मुझे कई बार मारा गया. उसने मुझे WWF रेसलर की तरह जूतों से लात मारी. मैं एक कोने में बैठकर रोती रहती थी और उसके सामने गिड़गिड़ाती थी.'

बता दें कि 2016 में सामने आए सुचि लीक्स विवाद में एक्स (पहले ट्विटर) अकाउंट से प्राइवेट और अश्लील कंटेंट  लीक होने का मामला शामिल था. इससे कई तमिल हस्तियां प्रभावित हुईं.

admin

Related Posts

कभी मां के साथ बासी खाना खाने वाली भारती सिंह आज नैनी को देती हैं महंगे तोहफे

मुंबई भारती सिंह का एक प्यारा सा वीडियो इस वक्त इंटरनेट पर खूब सुर्खियों में है। इस वीडियो में वो अपने बच्चों की नैनी रूपा दी को उनके बर्थडे पर…

ऋचा चड्ढा नॉन-फिक्शन ट्रैवल और कल्चर सीरीज़ को करेंगी प्रोड्यूस

  मुंबई, बॉलीवुड अभिनेत्री और निर्माता ऋचा चड्ढा एक नए और रोमांचक प्रोजेक्ट के साथ अपनी क्रिएटिव दुनिया को आगे बढ़ा रही हैं। ऋचा चड्ढा एक नॉन-फिक्शन सीरीज़ को प्रोड्यूस…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति