पुलिस टीम पर दर्दनाक हमला: जबलपुर में बोलेरो ने मारी टक्कर, हेड कांस्टेबल शहीद, दो घायल

जबलपुर 

 जबलपुर में अंधमूक बाईपास पर एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है। यहां एक सड़क हादसे ने पुलिस विभाग को झकझोर कर रख दिया। ये हादसा उस समय हुआ जब यादव कालोनी पुलिस चौकी की एक टीम लड़की भगाने के एक आरोपी को पकड़ने के लिए जा रही थी। इसी दौरान सामने से अचानक आई तेज रफ्तार बोलेरो मे पुलिस वाहर को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में तीन पुलिस जवान गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज लाया गया, जहां चिकित्सकों ने प्रधान आरक्षक अभिषेक शिंदे का दुखद निधन हो गया, जबकि एएसआई और एक कॉन्स्टेबल गंभीर घायल हैं।

आपको बता दें कि, इस भीषण हादसे का शिकार हुए एएसआई दानी सिंह नरते और आरक्षक आशुतोष भारती गंभीर रूप से घायल हुए हैं। इन दोनों का भी मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है। घटना की जानकारी लगते ही एसपी संपत उपाध्याय समेत पुलिस के आला अधिकारी मेडिकल कॉलेज पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने टक्कर मारने वाली बोलेरो की तलाश शुरू कर दी है। वहीं, मामले की गहन जांच शुरु कर दी गई है।

हादसा या हत्या ? जांच में जुटी पुलिस

प्रधान आरक्षक संजीवनी नगर थाने से पहले शहर के कई थानों मे पदस्थ रह चुके हैं। अभिषेक कई बार अपराधियों से अकेले भी भिड़ चुके हैं। टीआई ने टास्क दिया था कि अंधमूक बाइपास के अपराधी सक्रिय है, जिन्हें पकड़ना है। ऐस में बुधवार रात को जब वे सड़क किनारे खड़े होकर बस से आ रहे अपराधी का इंतजार कर रहे थे, तभी एक तेज रफ्तार बोलेरो ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। घटना के बाद अब पुलिस इस एंगल से जांच कर रही है कि कहीं इस घटना को जान बूझकर तो अंजाम नहीं दी गई या फिर ये रफ्तार के चलते हुआ हादसा है।

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति