शहडोल पंचायत घोटाले: छोटे कामों के बड़े-बड़े बिल, फोटोकॉपी घोटाला भी सामने आया

शहडोल
 मध्य प्रदेश अजब-गजब है और यहां इसी प्रकार के मामले भी सामने आ रहे हैं. पहले ऑयल पेंट घोटाला फिर ड्राई फ्रूट घोटाला सामने आया और अब फोटोकॉपी घोटाला. अमूमन एक पन्ने की फोटो कापी का कितना चार्ज होता है 2 रुपए या ज्यादा से ज्यादा 3 रुपये लेकिन जयसिंहनगर में फोटोकॉपी बिल देखकर आपके होश उड़ जाएंगे. महज 2 पन्नों की फोटोकॉपी का बिल सैकड़ों में नहीं बल्कि हजारों में है.

हैरान कर देने वाला फोटोकॉपी घोटाला!

शहडोल के जयसिंहनगर की ग्राम पंचायत कुदरी का ये पूरा मामला है. यहां का एक बिल जमकर वायरल हो रहा है जिसमें 2 पन्ने की फोटोकॉपी की कीमत 4000 रुपए लिखी हुई है. इसके बाद यह बिल अब सुर्खियों में आ गया है. बिल के मुताबिक इस बिल में पन्नों की जो फोटोकॉपी हुई है उसमें 2000 रुपए प्रति पन्ने की दर से फोटोकॉपी की गई है. जिसका भुगतान 4000 रुपए दिखाया गया है

यह बिल राज फोटोकॉपी सेंटर एवं डिजिटल स्टूडियो के फर्म के नाम से बनाया गया है. यहां से कई और चीजें भी खरीदी गई हैं. जिसकी जानकारी का जिक्र बिल में किया गया है. यह बिल 12 हजार रुपए के आसपास बनाया गया है.

'बिल पर हैं सरपंच के हस्ताक्षर'

फोटोकॉपी के बिल पर सरपंच के सिग्नेचर और सील भी लगी है .इस फोटोकॉपी बिल को लेकर सरपंच चंद्रवती सिंह का कहना है कि "मुझे इसकी जानकारी नहीं है, सचिव जिस तरह के बिल उनके पास लेकर आए और मुझसे दस्तखत कराए, मैंने कर दिए." कुदरी ग्राम पंचायत के वर्तमान सचिव हेमराज कहार का कहना है कि "अभी हाल ही में मैं यहां ज्वाइन किया हूं, ये बिल मेरे समय का नहीं है इसके बारे में मुझे जानकारी नहीं है."

'जांच के बाद होगी कार्रवाई'

इस मामले में कलेक्टर केदार सिंह का कहना है कि "हो सकता है क्वांटिटी और दर लिखने में गलती हुई है, मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी. बता दें कि शहडोल जिले में सरकारी कामों में बिल में भ्रष्टाचार के मामले लगातार सामने आ रहे हैं. पहले एक स्कूल में सामने आया ऑयल पेंट घोटाला काफी सुर्खियों में रहा. इसके बाद ड्राई फ्रूट घोटाले का मामला भी खूब तूल पकड़ा और अब फोटोकॉपी घोटाला एक अलग ही तूल पकड़ रहा है." 

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति