रिपेयर के बहाने लीक कर दिए निजी वीडियो, यूजर ने सुनाया डरावना अनुभव

नई दिल्ली 
शायद ही ऐसा कोई व्यक्ति हो, जिसपर आपकी नजर पड़े और वह मोबाइल यूजर ना हो। जिस रफ्तार से मोबाइल के उपयोगकर्ता बढ़ रहे हैं, उसी तेजी से इनसे जुड़े अपराधियों की संख्या में भी इजाफा जारी है। जरा सोचिए कि आपने किसी मोबाइल पर अपना फोन सुधारने के लिए दिया हो और कुछ समय बाद आपको निजी वीडियो सोशल मीडिया पर नजर आ जाएं।

एक रेडिट यूजर ने ऐसी ही कहानी प्लेटफॉर्म पर साझा की है, जिसे सुनकर आम मोबाइल फोन उपयोगकर्ता सोच में पड़ सकता है। पोस्ट में बताया गया है, 'कोलकाता में फोन सुधारने वाले ने निजी वीडियो लीक कर दिए…।' उन्होंने आगे लिखा, 'मुझे समझ नहीं आ रहा है कि इस सदमे से कैसे बाहर निकला जाए।'

यूजर ने लिखा, 'पूरी तरह से टूट गए हैं…। तब से माता पिता भी बात नहीं कर रहे हैं…। मैंने अपने सभी सोशल मीडिया अकाउंट बंद कर दिए हैं, फोन नंबर बदल लिया है और सभी से पूरी तरह दूरी बना ली है…। अब अपने कमरे के बाहर नहीं जा रहे हैं।, लोगों से मिलने से बच रहे हैं और फोन का इस्तेमाल भी बंद कर दिया है।' रेडिट यूजर ने एक और स्क्रीनशॉट भी शेयर किया है, जिसमें कई यूजर्स उन्हें गंदे मैसेज भेज रहे हैं।

यूजर ने पोस्ट में बताया है कि उनकी छवि धूमिल हो चुकी है। साथ ही उन्होंने अन्य उपयोगकर्ताओं से भी सलाह मांगी है। उन्होंने बताया है कि इस संबंध में साइबर क्राइम पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई है। एक स्क्रीनशॉट के माध्यम से यूजर ने कहा कि पुलिस ने जानकारी दी है कि शिकायत को महिला थाना को भेज दिया गया है।

 

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति