प्रदेश में हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर मजबूत, आमजन को निःशुल्क इलाज का लाभ : CM योगी

CM योगी बोले- स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार से हर जरूरतमंद को मिल रही मुफ्त सेवाएं

प्रदेश में हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर मजबूत, आमजन को निःशुल्क इलाज का लाभ : CM योगी

योगी सरकार का दावा- स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार से जनता को मुफ्त सेवाओं का लाभ

प्रदेश में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार से आमजन को मिल रही है निःशुल्क स्वास्थ्य सेवायें- CM योगी 

लखनऊ

प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी का ध्येय है कि नगरों से लेकर गाँव तक के सभी लोगों को निःशुल्क इलाज मिले। इसके लिए प्रदेश सरकार ने स्वास्थ्य सुविधाओं का काफी विस्तार किया है। प्रदेश के ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों मेें, विशेष कर गरीब और कमजोर वर्गों के लिए सुलभ, सस्ती, प्रभावी और विश्वसनीय स्वास्थ्य एवं चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध करायी जा रही है। प्रदेश के मरीजों को निःशुल्क इलाज व मुफ्त दवायें दी जा रही हैं। प्रदेश में आयुष्मान भारत तथा मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजनान्तर्गत प्रदेश के 1.80 करोड़ से अधिक परिवारों के लाभाथियों को प्रतिवर्ष प्रतिपरिवार 05 लाख रूपये तक का चिकित्सा बीमा कवर देते हुए निःशुल्क इलाज किया जा  रहा है। इस योजनान्तर्गत 5.32 करोड़ लाभार्थियों को आयुष्मान कार्ड जारी किये गये है। वरिष्ठ नागरिकों को भी आयुष्मान भारत योजना से कवर किया गया है। इस योजना के अन्तर्गत इलाज के लिए पूरे देश में सर्वाधिक 5,854 सरकारी व निजी अस्पतालों को सम्बद्ध किया गया है। इस योजनान्तर्गत अब तक 67.11 लाख से अधिक मरीजों का निःशुल्क उपचार किया जा चुका है। प्रदेश सरकार ने 11 जिलों में 50 बेड के एकीकृत चिकित्सालय स्थापित किये है, जिसमें जनता को सभी रोगों की चिकित्सा जाँच आदि का लाभ दिया जा रहा है। 

    प्रदेश सरकार द्वारा अत्याधुनिक चिकित्सा सुविधाओं से युक्त 4890 विभिन्न एम्बुलेंस का संचालन  किया जा रहा है। देश के मा0 प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने गर्भवती, स्तनपान कराने वाली, काम करने वाली महिलाओं की मजदूरी के नुकसान की भरपाई करने के लिए उन्हें लाभान्वित करने और उनके उचित आराम और पोषण को सुनिश्चित करने के लिए प्रधानमंत्री मातृ वन्दना योजना लागू की है। प्रदेश में इस योजना के अन्तर्गत लाखों कामकाजी/मजदूरी करने वाली मातायें लाभान्वित हुई है। प्रदेश में प्रसव के समय मातृ मृत्युदर में भारी कमी आई है। उसी तरह विशेष संचारी रोग नियंत्रण/दस्तक अभियान चलाकर ए.ई.एस/जे.ई. रोग पर प्रभावी  नियंत्रण करते हुए बीमारी से होने वाली मृत्युदर में 98 प्रतिशत से अधिक कमी लाई गई है। 

प्रदेश सरकार द्वारा मरीजों, गर्भवती महिलाओं को घर से चिकित्सालय तक लाने व वापस ले जाने हेतु निःशुल्क एम्बुलेन्स सेवाएं प्रदान की जा रही है। प्रदेश में 102 एम्बुलेंस सेवा के अन्तर्गत प्रदेश में कुल 2,270 एम्बुलेंस क्रियाशील हैं जिनके माध्यम से वित्तीय वर्ष 2024-25 (माह अप्रैल, 2024 से दिसम्बर, 2024) में 1,21,94,148 लाभार्थियों को परिवहन सेवा प्रदान की गयी है। इस  सेवा का ।अमतंहम त्मेचवदेम ज्पउम 2017 में 09 मिनट 05 सेकण्ड था, जिसे घटाकर वर्तमान में 06 मिनट 25 सेकण्ड हो गया है।

उसी तरह 108 एम्बुलेंस सेवा के अन्तर्गत प्रदेश में कुल 2,200 एम्बुलेंस क्रियाशील हैं जिनके माध्यम से वित्तीय वर्ष 2024-25 (माह अप्रैल, 2024 से दिसम्बर, 2024) में 46,11,509 लाभार्थियों को परिवहन सेवा प्रदान की गयी है जिसका Average Response Time 2017 में 16 मिनट 40 सेकण्ड था, जिसे घटाकर वर्तमान सरकार में 07 मिनट 07 सेकण्ड कर दिया गया है। जनपदों में 170 मोबाइल मेडिकल यूनिट (एम०एम०यू०) संचालित की जा रही हैं, जिसके माध्यम से वित्तीय वर्ष 2024-25 (माह अप्रैल, 2024 से नवम्बर, 2024) में 19,46,055 लाभार्थियों को ओ०पी०डी० एवं 4,19,827 लाभार्थियों को लैब टेस्ट की सेवा प्रदान की गयी हैं। गम्भीर रोगियों को मेडिकल टीम केे साथ उच्च स्तरीय चिकित्सा इकाइयों में संदर्भित किये जाने हेतु कुल प्रदेश में 250 एडवॉन्स लाइफ सपोर्ट एम्बुलेन्स समस्त जनपदों में क्रियाशील है, जिसके माध्यम से वित्तीय वर्ष 2024-25 में माह दिसम्बर, 2024 तक 93,550 मरीजों को लाभान्वित किया गया है। 

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति