CGPSC गोपनीयता भंग का आरोप, PCC चीफ ने की CBI जांच की मांग

रायपुर

पीसीसी चीफ दीपक बैज ने राज्य सरकार पर छत्तीसगढ़ राज्य लोकसेवा आयोग (पीएससी) को बर्बाद करने के गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने आज प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि पीएससी परीक्षा की गोपनीयता भंग हो चुकी है और उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन करने वालों के नाम तक सार्वजनिक हो रहे हैं.

दीपक बैज ने पत्रकारों से चर्चा में कहा कि विधानसभा चुनाव के दौरान भाजपा ने यूपीएससी की तर्ज पर पीएससी परीक्षा करवाने का वादा किया था, लेकिन आज परीक्षाओं को मजाक बना दिया गया है. एक वेबसाइट रिपोर्ट के मुताबिक बिलासपुर पीजीबीटी कॉलेज के कुछ शिक्षक, जिनमें विद्याभूषण शर्मा, सलीम जावेद और प्रिंसिपल का नाम शामिल है, उत्तर पुस्तिकाओं की जांच कर रहे हैं. यहां तक कि डेपुटेशन पर नौकरी करने वालों और अपात्र शिक्षकों को भी कॉपी जांचने की जिम्मेदारी दी गई है.

कांग्रेस अध्यक्ष ने सवाल उठाया कि जब 5वीं की बोर्ड परीक्षा में भी प्रश्नपत्र और कॉपी जांचने वालों के नाम गोपनीय रखे जाते हैं, तब उच्च पदों की भर्ती के लिए आयोजित पीएससी परीक्षा में यह गोपनीयता क्यों नहीं रखी गई? उन्होंने कहा कि जब परीक्षकों के नाम बाजार में सामने आ रहे हैं तो निष्पक्ष मूल्यांकन की गारंटी नहीं बचती. इस मामले की भी सीबीआई जांच कराई जानी चाहिए.

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति