अब फोन से ऑफलाइन होगा डिजिटल लेन-देन, जानिए आसान तरीका

नई दिल्ली

चाहे ऑनलाइन शॉपिंग हो या फिर ऑफलाइन, आजकल सभी जगह UPI पेमेंट का यूज होता है। एक अकाउंट से दूसरे अकाउंट में पैसे ट्रांसफर करन के लिए भी UPI का सहारा लिया जाता है। यूपीआई पेमेंट के कारण ज्यादातर लोगों के कैश रखना बंद कर दिया है। UPI के जरिए चंद सेकंड में पेमेंट किया जा सकता है। हालांकि, UPI पेमेंट तब बेकरा हो जाता है, जब फोन में इंटरनेट न हो। कम नेटवर्क वाले इलाकों में इंटरनेट की समस्या आम है। ऐसे में यूपीआई पेमेंट करना मुश्किल हो जाता है। कई बार प्रोसेसिंग पर आकर पेमेंट रुक जाता है। इससे बचने के लिए आप ऑफलाइन यूपीआई पेमेंट कर सकते हैं। जी हां, आपने सही सुना है। बिना इंटरनेट के भी UPI पेमेंट किया जा सकता है। पूरा प्रोसेस जानने के लिए नीचे पढ़ें।

ऑफलाइन भी कर सकते हैं UPI पेमेंट
बिना इंटरनेट के ऑफलाइन भी UPI पेमेंट किया जा सकता है। इसके लिए आपको कोई थर्ड पार्टी ऐप डाउनलोड नहीं करना होगा। फोन के डायलर का यूज करके आप ऑफलाइन UPI पेमेंट कर सकते हैं।

ऐसे करें ऑफलाइन यूपीआई पेमेंट

    स्टेप 1- ऑफलाइन यूपीआई पेमेंट करने के लिए आपको अपने फोन को डायलर ओपन करना होगा।

स्टेप 2- उसके बाद *99# डायल करें। ध्यान रखें कि मोबाइल नंबर आपके बैंक अकाउंट से लिंक होना चाहिए।

स्टेप 3- फिर आपके सामने कई सारे ऑप्शन आ जाएंगे। इसमें सेंड मनी, रिक्वेस्ट मनी, चेक बेलेंस. माई प्रोफाइल, पेंडिंग रिक्वेस्ट, ट्रांजेक्शन और UPI PIN शामिल हैं।

स्टेप 4- अगर आप किसी को पेमेंट करना चाहते हैं तो स्क्रीन पर राइट साइड में आ रहे Reply बटन पर क्लिक करें और 1 लिख कर स्क्रीन पर सबसे ऊपर राइट साइड में Reply बटन पर क्लिक कर दें।

स्टेप 5- इसके बाद आपको मोबाइल नंबर, यूपीआई आईडी, IFSC कोड या अकाउंट नंबर, बैक का ऑप्शन मिलेगा। आप मोबाइल नंबर या फिर UPI आईडी सिलेक्ट करके आगे बढ़ सकते हैं।

स्टेप 6- अब मांगी जा रही डिटेल भरकर पेमेंट कर दें। इस तरह आप बिना इंटरनेट के भी पेमेंट कर सकते हैं।

  • admin

    Related Posts

    चाणक्य नीति के अनुसार: इन पारिवारिक बातों को बाहर बताया तो बिखर सकता है पूरा परिवार

    कूटनीति और जीवन दर्शन के महानायक माने जाने वाले आचार्य चाणक्य की नीतियां आज भी उतनी ही प्रासंगिक हैं जितनी सदियों पहले थीं। चाणक्य नीति केवल राज्य चलाने का शास्त्र…

    AI की रेस में चीन का Kling आगे? जानिए क्यों दुनियाभर में मचा रहा है तहलका

    नई दिल्ली AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) से वीडियो बनाने का ट्रैंड इन दिनों काफी चल रहा है। क्रिएटर्स के लिए AI एक जरूरी टूल बन गया है। चीन की कंपनी Kuaishou…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति