जुमे की नमाज से पहले संभल में सुरक्षा सख्त, जामा मस्जिद के पास RAF और PAC

संभल

संभल में 24 नवंबर 2024 को हुई हिंसा को लेकर तीन सदस्य न्यायिक जांच आयोग ने अपनी रिपोर्ट मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को सौंप दी है. ऐसे में शुक्रवार को जुमे की नमाज को लेकर लखनऊ पुलिस मुख्यालय से मुरादाबाद रेंज के कई जिलों में हाई अलर्ट रखा गया है. संभल की जामा मस्जिद में दोपहर 1:30 बजे अदा की जाने वाली नमाज से पहले चारों तरफ रैपिड एक्शन फोर्स के जवानों का कड़ा पहरा है. स्थानीय पुलिस फोर्स भी तैनात की है. ड्रोन से निगरानी के साथ ही सोशल मीडिया पर कड़ी नजर रखी जा रही है. नमाज के दौरान दी जाने वाली तकरीर पर भी प्रशासन की नजर रहेगी. 

दरअसल, गुरुवार को न्यायिक जांच आयोग के द्वारा मुख्यमंत्री योगी को रिपोर्ट सौंपे जाने के बाद आज जुमे की नमाज को लेकर संभल पुलिस-प्रशासन अलर्ट पर है. आज दोपहर को जिले की जामा मस्जिद में नमाज अदा की जाएगी. ऐसे में जामा मस्जिद के मुख्य द्वार के बाहर रैपिड एक्शन फोर्स और पीएसी के जवानों की तैनाती की गई है. मस्जिद की तरफ जाने वाले रास्तों पर लकड़ी का जाल लगाकर बैरिकेडिंग की गई है. 

वहीं, मस्जिद की तरफ जाने वाले रास्तों यानी कि पश्चिमी हिस्से में भी जवान लगाए गए हैं. इसी के साथ जामा मस्जिद के आसपास के इलाके में सीसीटीवी कैमरो से भी निगरानी की जा रही है. हिंसा के बाद से सीसीटीवी कैमरे का कंट्रोल रूम मस्जिद के सामने बनी हुई सत्यव्रत पुलिस चौकी में है. 

उधर, न्यायिक आयोग के द्वारा मुख्यमंत्री को रिपोर्ट सौंपने के बाद जामा मस्जिद के सदर जफर अली ने कहा कि मेरी हिंदू और मुस्लिम भाइयों से अपील है कि शहर में अमन शांति और सौहार्दपूर्ण माहौल बनाए रखें. उन्होंने कहा कि इस रिपोर्ट के आने से मस्जिद में जुमे की नमाज पर कोई ऐसा नहीं पड़ेगा. जिस तरह से हमेशा नमाज होती आई है, उस तरह से आज भी नमाज अदा की जाएगी. 

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति