चुनाव से पहले कबीरधाम में अवैध शराब का जखीरा पकड़ा गया

रायपुर/कवर्धा

कबीरधाम जिले में आबकारी विभाग ने अवैध शराब के निर्माण, भंडारण और विक्रय पर बड़ी कार्रवाई की है. आबकारी आयुक्त आर. संगीता के निर्देश और कलेक्टर गोपाल वर्मा के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई 29 अगस्त की सुबह की गई. जिला आबकारी अधिकारी अजय सिंह धुर्वे के विशेष निर्देशन में की गई इस कार्रवाई में कुल 03 प्रकरण दर्ज किए गए.

कार्रवाई के दौरान 105 बल्क लीटर महुआ शराब (कीमत लगभग 10,500 रुपये) जब्त की गई, वहीं 840 किलोग्राम महुआ लाहन (कीमत लगभग 42,000 रुपये) मौके पर नष्ट किया गया.

ग्राम सरोधा निवासी जयता राम मेरावी के मकान से 15 बल्क लीटर महुआ शराब जब्त कर आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत अपराध दर्ज किया गया और न्यायिक रिमांड की कार्रवाई की जा रही है. इसी गांव के एक अन्य आरोपी शौकी राम के घर से भी 15 बल्क लीटर महुआ शराब बरामद हुई, हालांकि आरोपी मौके से फरार हो गया.

इसके अलावा ग्राम सरोधा के नाले किनारे से लावारिस हालत में 75 बल्क लीटर महुआ शराब और 840 किलोग्राम महुआ लाहन बरामद हुआ. इस मामले में अज्ञात आरोपी के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू की गई है.

यह पूरी कार्रवाई सहायक जिला आबकारी अधिकारी मनोज कुमार राठौर के नेतृत्व में आबकारी उप निरीक्षक अभिनव रायजादा, गीता साहू, रामानंद दीवान एवं आरक्षक कमल मेश्राम, इम्तियाज खान और अन्य स्टाफ की सक्रिय भागीदारी से संपन्न हुई.

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति