मध्यप्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन में बदलाव, नई टीम के साथ सिंधिया परिवार का वारिस अध्यक्ष बनने को तैयार

भोपाल 

मध्य प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के चुनाव छह साल बाद 2 सितंबर को होने जा रहे है। इस बार कार्यकारिणी में सभी नए चेहरे होंगे, क्योकि लोढ़ा कमेटी की सिफारिशों के अनुसार दो बार पद पर रहने वाले पदाधिकारी तीसरी बार नहीं रह सकते है। इस बार भी चुनाव निर्विरोध होने के आसार है।

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के बेटे महाआर्यमन सिंधिया का नाम एमपीसीए अध्यक्ष के लिए चर्चा में है। अभी तक अन्य किसी सदस्य ने अध्यक्ष पद के लिए दावेदारी नहीं की है। इसके अलावा सचिव के पद की जिम्मेदारी अंतरराष्ट्रीय अंपायर सुधीर असनानी की जा सकती है। वर्तमान में एमपीसीए अध्यक्ष अभिलाष खांडेकर है। शुक्रवार से चुनाव के लिए नामांकन फार्म मिलना शुरू हो जाएंगे। 2 सितंबर को एजीएम में नए अध्यक्षों के नामों की घोषणा हो जाएगी।

महाआर्यमन के लिए की जा रही थी जमीन तैयार
 
सिंधिया परिवार की तीसरी पीढ़ी एमपीसीए के अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी संभालने की तैयारी कर रही है। इससे पहले वर्षों तक पूर्व केंद्रीय मंत्री माधवराव सिंधिया एमपीसीए के अध्यक्ष रहे। उनके निधन के बाद ज्योतिरादित्य सिंधिया अध्यक्ष रहे।दो बार उन्हें मंत्री कैलाश विजयवर्गीय की चुनौती का सामान भी करना पड़ा। विजयवर्गीय की दावेदारी के कारण एमपीसीए में दो बार चुनाव हुए, लेकिन विजयवर्गीय सिंधिया को हरा नहीं पाए।

अब दोनो ही एक ही दल में है। इस कारण एमपीसीए में सर्वसम्मति से कार्यकारिणी घोषित हो रही है। एमपीसीए के अध्यक्ष के दावेदार महाअार्यम सिंधिया के लिए उनके पिता ज्योतिरादित्य सिंधिया ने पहले ही जमीन तैयार कर ली थी। उन्हे पहले ग्वालियर संभागीय एसोसिएशन का उपाध्यक्ष बनाया गया। वे दो बार ग्वालियर में मध्य प्रदेश लीग सफलतापूर्वक आयोजित करवा चुके है। अब एमपीसीए की कमान सौंपने की तैयारी की जा रही है।

 

admin

Related Posts

AUS vs PAK क्लैश: विश्व कप वार्म-अप में कौन दिखाएगा असली दम?

नई दिल्ली टी20 विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच 3 मैच की सीरीज गुरुवार से शुरू हो रही है। इसके जरिए पाकिस्तानी टीम को विश्व कप की…

तारीफ कम पड़ेगी — अभिषेक शर्मा ने पावर हिटिंग में क्रिस गेल को छोड़ा पीछे, कैफ का बड़ा बयान

नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की प्रशंसा करते हुए कहा है कि वह निरंतरता के साथ आक्रामक बल्लेबाजी के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति