रेलवे अपडेट: बिलासपुर-झारसुगुड़ा रूट पर काम, यात्रियों को झेलनी पड़ेगी 8 ट्रेनों की देरी

बिलासपुर
दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे की सबसे महत्वपूर्ण परियोजनाओं में से एक बिलासपुर-झारसुगुड़ा चौथी रेल लाइन का काम तेजी से आगे बढ़ रहा है। इसी परियोजना के तहत रायगढ़ स्टेशन को चौथी रेल लाइन से जोड़ने का काम 31 अगस्त से 15 सितम्बर तक विभिन्न तिथियों पर किया जाएगा। इस दौरान नान-इंटरकनेक्टिविटी कार्य के कारण कुछ यात्री गाड़ियों का परिचालन प्रभावित रहेगा।

कुल आठ ट्रेनें हैं जो अलग-अलग तिथियों पर विलंब से चलेंगी। रेलवे प्रशासन का कहना है कि यात्रियों को असुविधा से बचाने के लिए कार्य को चरणबद्ध तरीके से किया जा रहा है। काम पूरा होने के बाद ट्रेनों की रफ्तार और समय पालन में उल्लेखनीय सुधार होगा। यह लाइन न केवल इस व्यस्त मार्ग पर ट्रेनों की गति और समयबद्धता को बेहतर बनाएगी, बल्कि नई गाड़ियों के संचालन का मार्ग भी प्रशस्त करेगी। इस 206 किलोमीटर लंबे खंड में अब तक 150 किलोमीटर से अधिक का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है।

इन गाड़ियों की यात्रा प्रभावित

  • 2 सितम्बर – 18477 पुरी-योगनगरी ऋषिकेश उत्कल एक्सप्रेस 6 घंटे 30 मिनट देरी से रवाना होगी।
  • 2 सितम्बर – 17007 सिकंदराबाद-दरभंगा एक्सप्रेस 2 घंटे 30 मिनट देरी से रवाना होगी।
  • 2 सितम्बर – 20917 इंदौर-पुरी एक्सप्रेस 6 घंटे 30 मिनट देरी से रवाना होगी।
  • 3 सितम्बर – 12262 हावड़ा-मुंबई दुरंतो एक्सप्रेस 6 घंटे देरी से रवाना होगी।
  • 3 सितम्बर – 13288 आरा-दुर्ग साउथ बिहार एक्सप्रेस 4 घंटे देरी से रवाना होगी।
  • 3 सितम्बर – 20472 पुरी-श्री गंगानगर एक्सप्रेस 3 घंटे 30 मिनट देरी से रवाना होगी।
  • 3 सितम्बर – 13287 दुर्ग-आरा साउथ बिहार एक्सप्रेस 6 घंटे 30 मिनट देरी से रवाना होगी।
  • 4 सितम्बर – 18478 योगनगरी ऋषिकेश-पुरी उत्कल एक्सप्रेस 6 घंटे 30 मिनट देरी से रवाना होगी।

देरी से रवाना होने वाली गाड़ियां

आज और कल गेवरा तक नहीं जाएंगी दो ट्रेनें
12.63 किलोमीटर लंबी कोरबा बायपास लाइन का निर्माण किया जा रहा है। इस लाइन को कुसमुंडा ब्लॉक स्टेशन से जोड़ने के लिए 30 और 31 अगस्त को एनआइ कार्य किया जाएगा। इस काम के कारण कुछ लोकल ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहेगा। विशेषकर कोरबा और गेवरा रोड के बीच कुछ सेवाएं दो दिनों तक बंद रहेंगी। रेलवे की ओर से जारी सूचना के अनुसार 30 व 31 अगस्त को 68734 बिलासपुर–गेवरारोड मेमू कोरबा तक ही चलेगी, कोरबा–गेवरारोड के बीच रद रहेगी।

परिवर्तित मार्ग से चलेंगी ट्रेनें, सफर से पहले दें ध्यान
पूर्वी तटीय रेलवे के सम्बलपुर स्टेशन में यार्ड रीमॉडलिंग का कार्य चल रहा है। यह कार्य अब एक सितम्बर 2025 तक बढ़ा दिया गया है। इसके चलते दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से संबंधित कई यात्री गाड़ियों का संचालन परिवर्तित मार्ग सरला जंक्शन व सम्बलपुर सिटी होकर किया जाएगा। बिलासपुर से गुजरने वाले यात्रियों को भी इस बदलाव का ध्यान रखना होगा। यात्रा से पहले ट्रेन के मार्ग और समय की जानकारी रेलवे की वेबसाइट से ले सकते हैं।

 

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति