मैच के दौरान खोया आपा, 5 खिलाड़ियों को मिली सजा, नितीश राणा और दिग्वेश राठी शामिल

नई दिल्ली 
दिल्ली प्रीमियर लीग यानी डीपीएल 2025 का एलिमिनेटर साउथ दिल्ली और वेस्ट दिल्ली के बीच खेला गया था। इस मैच में रनों की बौछार तो हुई ही, साथ ही खिलाड़ियों की झड़प ने हर किसी का ध्यान अपनी और खींचा। एक तरफ नितीश राणा और दिग्वेश राठी के बीच गहमा-गहमी हुई है। वहीं दूसरी ओर कृष यादव, अमन भारती और सुमित माथुर भी आपस में भिड़ गए। मैच के दौरान खिलाड़ियों द्वारा ऐसा बर्ताव देखे जाने के बाद इन सभी को सजा सुनाई गई है और उन पर भारी जुर्माना लगाया गया है।

डीपीएल की प्रेस रिलीज के अनुसार, खेल भावना के विपरीत आचरण के लिए दिग्वेश राठी पर अनुच्छेद 2.2 (स्तर 2) के तहत आचार संहिता के उल्लंघन हेतु मैच फीस का 80% जुर्माना लगाया गया है। नीतीश राणा पर अनुच्छेद 2.6 (स्तर 1) के तहत आचार संहिता के उल्लंघन हेतु मैच फीस का 50% जुर्माना लगाया गया है – मैच के दौरान अश्लील, आपत्तिजनक या अपमानजनक हावभाव का प्रयोग करना।

अमन भारती पर अनुच्छेद 2.3 (स्तर 1) के तहत आचार संहिता के उल्लंघन हेतु मैच फीस का 30% जुर्माना लगाया गया है – मैच के दौरान सुनाई देने वाली अश्लीलता के प्रयोग हेतु। सुमित माथुर पर अनुच्छेद 2.5 (स्तर 1) के तहत आचार संहिता के उल्लंघन हेतु मैच फीस का 50% जुर्माना लगाया गया है – ऐसी भाषा, क्रिया या हावभाव का प्रयोग करना जो किसी अन्य खिलाड़ी की आक्रामक प्रतिक्रिया को भड़का सकता हो।

कृष यादव पर मैच के दौरान विरोधी टीम के खिलाड़ी द्वारा गाली-गलौज करने और खिलाड़ी की ओर बल्ला तानने के बाद सुनाई देने वाली अश्लीलता के प्रयोग के लिए अनुच्छेद 2.3 (स्तर 2) के तहत आचार संहिता के उल्लंघन के लिए मैच फीस का 100% जुर्माना लगाया गया है।

बात मैच की करें तो, नितीश राणा के तूफानी शतक के दम पर वेस्ट दिल्ली की टीम एलिमिनेटर मैच में 7 विकेट से जीत दर्ज करने में कामयाब रही। साउथ दिल्ली ने 201 रन बोर्ड पर लगाए थे जिसे वेस्ट दिल्ली ने 17.1 ओवर में ही चेज कर लिया। नितीश राणा ने 55 गेंदों पर 8 चौकों और 15 गगनचुंबी छक्कों की मदद से 134 रनों की नाबाद पारी खेली।

admin

Related Posts

AUS vs PAK क्लैश: विश्व कप वार्म-अप में कौन दिखाएगा असली दम?

नई दिल्ली टी20 विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच 3 मैच की सीरीज गुरुवार से शुरू हो रही है। इसके जरिए पाकिस्तानी टीम को विश्व कप की…

तारीफ कम पड़ेगी — अभिषेक शर्मा ने पावर हिटिंग में क्रिस गेल को छोड़ा पीछे, कैफ का बड़ा बयान

नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की प्रशंसा करते हुए कहा है कि वह निरंतरता के साथ आक्रामक बल्लेबाजी के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति