पेट्रोल टैंकर हादसा: भीषण आग के बाद तेज धमाका, इलाके में अफरा-तफरी

बलौदाबाजार

जिले के सेमरिया गांव में शनिवार को एक बड़ा हादसा हो गया। जहां पेट्रोल से भरा टैंकर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया, जिसके बाद उसमें भीषण आग लग गई। देखते ही देखते पूरा टैंकर आग की लपटों में घिर गया और जोरदार ब्लास्ट हो गया। घटना के बाद आसपास के इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना पलारी थाना क्षेत्र की है।

बता दें कि हादसे में टैंकर चालक और परिचालक ने सूझबूझ दिखाते हुए कूदकर अपनी जान बचा ली। दोनों को मामूली चोटें आई हैं, लेकिन उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस को घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही पलारी और गिधपुरी थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और आग की चपेट में आने से लोगों को बचाने के लिए उन्हें सुरक्षित दूरी पर रोका। घटना स्थल पर बड़ी संख्या में ग्रामीण भी जुट गए थे। घटना का वीडियों भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

जानकारी के मुताबिक, यह पेट्रोल टैंकर रायपुर से लवन की ओर जा रहा था और उसमें बड़ी मात्रा में पेट्रोल भरा हुआ था। इसी रोड से महानदी से रेत का परिवहन होता है, जिसके कारण इस क्षेत्र की सड़कों की हालत बदतर है। बताया जा रहा है कि अचानक टैंकर का संतुलन बिगड़ने से यह पलट गया, जिसके कारण चिंगारी उठते ही उसमें आग लग गई। फिलहाल पुलिस ने पूरे इलाके को घेराबंदी कर सुरक्षित कर लिया है और आग पर काबू पाने के लिए दमकल विभाग को बुलाया गया है। घटना से पूरे क्षेत्र में दहशत और सनसनी फैल गई है।

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति