हंसाने वाले कलाकार की दुखभरी कहानी: बचपन में मां की मौत का ग़म

मुंबई

आज हम आपको एक ऐसे कॉमेडियन के बारे में बता रहे हैं जिसका बचपन काफी दर्दनाक रहा है। 13 साल की उम्र में इस कॉमेडियन के सिर से उसकी मां का साया उठ गया था। ये कॉमेडियन बिग बॉस का विनर भी रह चुका है। क्या आप पहचान पाए इस विनर का नाम? अगर नहीं तो चलिए हम आपको बताते हैं। ये कॉमेडियन कोई और नहीं मुनव्वर फारूकी हैं। मुनव्वर फारूकी ने एक पुराने रियलिटी शो में बताया था कि उनकी मां ने एसिड पी लिया और उनकी मृत्यु हो गई थी। अब एक पॉडकास्ट में उन पलों को याद करके मुनव्वर फारूकी बहुत ज्यादा इमोशनल हो गए।

मां को याद कर इमोशनल हुए मुनव्वर फारूकी
प्रखर गुप्ता के पॉडकास्ट में मुनव्वर ने अपने बचपन के दिनों को याद किया। उन्होंने वो दर्दनाक कहानी सुनाई जब उनकी मां ने एसिड पी लिया था। मुनव्वर ने बताया कि उनके पिता उनकी मां को मारते थे। 22 साल तक उनकी मां ने उनके पिता के जुल्मों का सामना किया। मुनव्वर ने कहा कि जितना दर्द उनकी मां ने झेला वो कोई नहीं झेल सकता है। मुनव्वर ने कहा कि वो अपनी मां की मौत के लिए किसी को जिम्मेदार नहीं मानते हैं। उन्होंने कहा कि शायद उनका जाना ऐसे ही लिखा था।

13 साल की उम्र में उठा मां का साया
मां की सुसाइड के बारे में बात करते हुए मुनव्वर ने कहा, “वो 13 साल के थे, और मुझे सुबह किसी ने उठाया और बताया कि मां को अस्पताल ले गए हैं। जब मैं अस्पताल पहुंता, मुझे पता चला कि मेरे परिवार के लोगों ने किसी को नहीं बताया था कि उन्होंने एसिड पी लिया है। मुझे भी लोग कह रहे थे कि किसी को मत बताना क्योंकि मेरे पिता के लिए समस्या हो सकती है। मुझे समझ नहीं आ रहा था। मैं एक नर्स के पास क्या, वो नर्स जान-पहचान की थीं, मेरी मां की तरफ से। मैंने उन्हें बताया कि ये हुआ है। इसके बाद मेरी मां को तुरंत इमरजेंसी में शिफ्ट किया गया, लेकिन उनकी मौत हो गई।”

दो साल बाद पिता को लकवा मार गया
मां के बारे में बात करते हुए मुनव्वर बहुत ज्यादा इमोशनल हो गए। मुनव्वर से पूछा गया कि क्या मां की मौत के बाद वो किसी से नाराज थे। मुनव्वर ने कहा कि वो अपने पिता और उनके पूरे परिवार से नाराज थे। मुनव्वर ने बताया कि मां के निधन के दो साल बात उनके पिता को लकवा मार गया था और उनका 80 प्रतिशत शरीर काम नहीं कर रहा था। मैं उन्हें विलेन मानता था, लेकिन फिर भी वो मेरे पिता थे। आप खुद को बताने लगते हो कि इस इंसान ने कुछ गलत किया है, लेकिन उसके लिए इनके साथ भी कुछ हो गया है, उन्हें भुगतना पड़ रहा है। इस इंसान से मैं क्या नफरत करूं। आपको लगता है कि आपके सिवा इनका कोई भी नहीं है।" मुनव्वर ने कहा कि उस परिस्थिति ने उन्हें लोगों को माफ करना सिखा दिया।

 

  • admin

    Related Posts

    कभी मां के साथ बासी खाना खाने वाली भारती सिंह आज नैनी को देती हैं महंगे तोहफे

    मुंबई भारती सिंह का एक प्यारा सा वीडियो इस वक्त इंटरनेट पर खूब सुर्खियों में है। इस वीडियो में वो अपने बच्चों की नैनी रूपा दी को उनके बर्थडे पर…

    ऋचा चड्ढा नॉन-फिक्शन ट्रैवल और कल्चर सीरीज़ को करेंगी प्रोड्यूस

      मुंबई, बॉलीवुड अभिनेत्री और निर्माता ऋचा चड्ढा एक नए और रोमांचक प्रोजेक्ट के साथ अपनी क्रिएटिव दुनिया को आगे बढ़ा रही हैं। ऋचा चड्ढा एक नॉन-फिक्शन सीरीज़ को प्रोड्यूस…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति