UP पुलिस में फेरबदल: आठ आईपीएस अफसरों का तबादला, कई जिलों के SP हुए बदल

लखनऊ 
यूपी में एक बार फिर आईपीएस अधिकारियों के तबादले हुए हैं। इस बार आठ अफसरों को इधर से उधर किया गया है। श्रावस्ती, कानपुर देहात और शामली के पुलिस कप्तानों (एसपी) को बदल दिया गया है। जिन अधिकारियों के तबादले किए गए हैं उनमें शामली के एसपी रामसेवक गौतम, कानपुर देहात के एसपी अरविंद मिश्र और श्रावस्ती के एसपी घनश्याम के भी नाम हैं।शामली के एसपी रामसेवक गौतम को एसपी पीटीएस बनाया गया है। कानपुर देहात के एसपी अरविंद मिश्र को ईओडब्ल्यू के पुलिस अधीक्षक के तौर पर नई तैनाती मिली है। वहीं एसपी श्रावस्ती रहे घनश्याम को , श्रावस्ती के एसपी घनश्याम को सतर्कता अधिष्ठान लखनऊ का एसपी, 38वीं वाहिनी पीएसी अलीगढ़ के सेनानायक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय को कानपुर देहात का एसपी बनाया गया है।

एसएसएफ के एसपी राहुल भाटी को श्रावस्ती का एसपी, नोएडा के डीसीपी लाखन सिंह यादव को अलीगढ़ 38 वीं वाहिनी पीएसी का सेनानायक,बागपत के एएसपी/एपी नरेन्द्र प्रताप सिंह को शामली का एसपी,नोएडा के एडीसीपी डॉ. प्रवीण रंजन सिंह को प्रोन्नत होने पर वहीं का डीसीपी बनाया गया है।

जल्द ही आएगी एक और लिस्ट
बताया जा रहा है कि यूपी में आईपीएस अधिकारियों के तबादले का सिलसिला अभी और जारी रह सकता है। अभी हाल ही में कुछ अन्य आईपीएस अफसरों के तबादले हुए थे। कहा जा रहा है कि जल्द ही आईपीएस तबादले की एक और लिस्ट आने वाली है। इसमें भी कई जिलों के एसपी को हटाए जाने की चर्चा है। तबादलों की इस चर्चा के बीच लोग आने वाली लिस्टों का इंतजार कर रहे हैं। फिलहाल इसे लेकर तरह-तरह की अटकलें भी लगाई जा रही हैं।

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति