श्रेया घोषाल का खुलासा – संजय लीला भंसाली ने मुझे बनाया स्टार

मुंबई,

बॉलीवुड की जानीमानी पार्श्वगायिका श्रेया घोषाला का कहना है कि फिल्मकार संजय लीला भंसाली ने उन्हें पहचान दिलाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। श्रेया घोषाल ने बताया है कि उन्हें भंसाली के साथ काम करने के लिए बहुत धैर्य और विश्वास की जरूरत थी। उन्होंने अपनी पहली फिल्म देवदास (2002) को भी याद किया। श्रेया घोषाल ने कहा, “अब सच ये था कि संजय जी की फिल्म में एक नई लड़की गा रही है, ये खबर वायरल हो गई थी।

बहुत लोगों ने मुझे कॉल किया कि हमारा भी एक गाना है, लेकिन मैंने संजय जी को वर्ड देकर कहा था कि जब तक ये गाना रिलीज़ नहीं होता, मैं कहीं नहीं जाऊंगी।” उन्होंने बताया, “तब मैं सिर्फ 16 साल की थी और ये फैसला असल में मेरे पापा ले रहे थे, क्योंकि मैं तो पढ़ाई कर रही थी और अपना काम कर रही थी। इतनी सारी ऑफर्स आने के बावजूद, गाना रिलीज़ होने से पहले ही, उन्हें ठुकराना आसान नहीं था। लेकिन हमने अपने सिद्धांतों पर टिके रहने का फैसला किया और वही सही लगा।” श्रेया घोषाल ने बताया कि देवदास के रिलीज़ से पहले उन्होंने कई ऑफ़र्स ठुकरा दिए थे। उनका मानना है कि यही फैसला उनकी जगह फिल्म में पक्की करने वाला साबित हुआ। उन्होंने कहा, “ये काम कर गया, यदि मैं उन सबके लिए गा देती तो शायद देवदास में नहीं होती, मुझे पूरा यक़ीन है। संजय जी इस बात को लेकर बहुत साफ थे कि वही मुझे लॉन्च करेंगे और मुझे फिल्म रिलीज़ तक सब्र रखना होगा।”

  • admin

    Related Posts

    कभी मां के साथ बासी खाना खाने वाली भारती सिंह आज नैनी को देती हैं महंगे तोहफे

    मुंबई भारती सिंह का एक प्यारा सा वीडियो इस वक्त इंटरनेट पर खूब सुर्खियों में है। इस वीडियो में वो अपने बच्चों की नैनी रूपा दी को उनके बर्थडे पर…

    ऋचा चड्ढा नॉन-फिक्शन ट्रैवल और कल्चर सीरीज़ को करेंगी प्रोड्यूस

      मुंबई, बॉलीवुड अभिनेत्री और निर्माता ऋचा चड्ढा एक नए और रोमांचक प्रोजेक्ट के साथ अपनी क्रिएटिव दुनिया को आगे बढ़ा रही हैं। ऋचा चड्ढा एक नॉन-फिक्शन सीरीज़ को प्रोड्यूस…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति