भारी बाढ़ का असर, गोदावरी के उफान से NH-163 पूरी तरह बंद

बीजापुर

लगातार हो रही बारिश और गोदावरी नदी के उफान ने आवागमन पर बड़ा असर डाला है। छत्तीसगढ़-तेलंगाना बॉर्डर स्थित टेकलगुड़म नाला में बाढ़ का पानी चढ़ने से बीजापुर से हैदराबाद को जोड़ने वाला नेशनल हाईवे-163 पिछले 24 घंटे से पूरी तरह बंद है।

बर्तमान स्थिति में नाले पर पानी का बहाव कम नहीं हुआ था। सूत्रों के अनुसार सड़क के ऊपर लगभग चार फीट पानी बह रहा है, जिससे मार्ग को पार करना खतरनाक हो गया है। इस कारण भोपालपटनम-तारलागुड़ा और एटूनगरम-हैदराबाद मार्ग भी बाधित हैं।

मार्ग बंद होने से दोनों ओर छोटी-बड़ी गाड़ियों की लंबी कतारें लग गई हैं। कई वाहन चालक और यात्री रातभर सड़क किनारे फंसे रहे। स्थानीय लोगों का कहना है कि गोदावरी नदी का जलस्तर लगातार ऊंचा बना हुआ है और फिलहाल कमी के आसार नहीं हैं।

प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है, लेकिन पानी का बहाव कम हुए बिना यातायात बहाल करना संभव नहीं है। इस वजह से बीजापुर से हैदराबाद जाने वाले यात्रियों को वैकल्पिक मार्ग अपनाने की सलाह दी जा रही है। गोदावरी के बढ़ते जलस्तर और नेशनल हाईवे के अवरुद्ध होने से आमजन को भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। फिलहाल सभी की नजरें पानी घटने पर टिकी हैं, ताकि जल्द से जल्द परिवहन सामान्य हो सके।

गौरतलब है कि, पिछले कुछ दिनों से बस्तर संभाग में भारी बारिश हो रही है। जिस कारण जनजीवन पूरी तरह अस्त व्यस्त हो गया है। 2 दिन पहले संभाग के कई गावों का संपर्क मख्यालयों से कट गया था। दंतेवाड़ा में बाढ़ की स्थिति निर्मित हो गई थी।

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति