इन शहरों के बीच भी चलेगी बुलेट ट्रेन, जानें पूरी लिस्ट और रूट्स

टोक्यो

देश में बुलेट ट्रेन नेटवर्क के विस्तार की दिशा में सरकार तेजी से काम कर रही है। आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने शुक्रवार को घोषणा की कि दक्षिण भारत में बुलेट ट्रेन परियोजना के लिए सर्वे का आदेश दिया गया है। नायडू ने कहा कि प्रस्तावित बुलेट ट्रेन नेटवर्क दक्षिण भारत के चार बड़े शहरों हैदराबाद, चेन्नई, अमरावती और बेंगलुरु को जोड़ेगा।

उन्होंने कहा, “बहुत जल्द दक्षिण भारत में बुलेट ट्रेन आने वाली है। इसके लिए सर्वे का आदेश दे दिया गया है। हैदराबाद, चेन्नई, अमरावती और बेंगलुरु—इन चार शहरों की आबादी पांच करोड़ से अधिक है और यह दुनिया का सबसे बड़ा बाजार है।”

इसी दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जापान की राजधानी टोक्यो से सेंदाई तक बुलेट ट्रेन में यात्रा की। उनके साथ जापानी प्रधानमंत्री शिगेरू इशिबा भी मौजूद थे।

टोक्यो स्थित जापानी दैनिक द योमिउरी शिम्बुन को दिए इंटरव्यू में पीएम मोदी ने कहा कि भारत ने देशभर में 7,000 किलोमीटर लंबा हाई-स्पीड रेल नेटवर्क विकसित करने का लक्ष्य रखा है। उन्होंने कहा, “मुंबई-अहमदाबाद हाई-स्पीड रेल परियोजना प्रगति पर है। हमने इससे भी बड़ा सपना रखा है। देशभर में 7,000 किलोमीटर का हाई-स्पीड रेल नेटवर्क बनाना है। हम मुंबई-अहमदाबाद कॉरिडोर पर अगले कुछ वर्षों में यात्री सेवाएं शुरू करने का लक्ष्य रखते हैं।”

भारत में संभावित बुलेट ट्रेन मार्ग
राष्ट्रीय रेल योजना में पहले से ही कई संभावित हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर का उल्लेख किया गया है। इनमें दिल्ली–वाराणसी, दिल्ली – अहमदाबाद, मुंबई – नागपुर, मुंबई – हैदराबाद, चेन्नई – मैसूर, दिल्ली – अमृतसर और वाराणसी – हावड़ा जैसे रूट शामिल हैं।

admin

Related Posts

हवाई हादसों का दर्दनाक इतिहास: अजित पवार दुर्घटना से पहले इन 11 दिग्गजों की भी ऐसे ही हुई थी मौत

नई दिल्ली बुधवार की सुबह महाराष्ट्र और देश की राजनीति के लिए गहरे शोक की खबर लेकर आई, जब महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार और चार अन्य लोगों की एक…

हमें पता है क्या हो रहा है — UGC रेगुलेशन मामले में दखल देगा सुप्रीम कोर्ट

नई दिल्ली जातिगत भेदभाव से जुड़े UGC के नए नियमों के खिलाफ दाखिल याचिका पर सुनवाई के लिए सुप्रीम कोर्ट तैयार हो गया है। शीर्ष न्यायालय ने बुधवार को इस…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति