राज्यपाल पटेल ने राजभवन में विकास और पुनर्निर्माण कार्यों की प्रगति परखी

भोपाल
राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने राजभवन में हो रहे पुनर्निर्माण कार्यों की प्रगति की जानकारी ली। राज्यपाल श्री पटेल ने रविवार को राजभवन के गेट क्रमांक एक और मंदिर पुनर्निर्माण के प्रगतिरत कार्यों का मुआयना किया। इस अवसर पर राज्यपाल के प्रमुख सचिव डॉ. नवनीत मोहन कोठारी, अपर सचिव श्री उमाशंकर भार्गव भी मौजूद थे।

राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल प्रात: राजभवन परिसर में निर्माणाधीन मंदिर पहुंचे। निर्माण एंजेंसी के अधिकारियों के साथ चर्चा की और निर्माण कार्य की प्रगति के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को कार्य समय-सीमा में पूरा करने और गुणवत्ता पर विशेष बल देने के लिए कहा। राज्यपाल को बताया गया कि मंदिर सुदृढ़ीकरण कार्य के तहत कुल 27 सौ वर्गफुट का मंदिर हॉल, 1120 वर्गफुट की भोजन शाला और भंडारा कक्ष एवं 560 वर्गफुट में रसोई का निर्माण किया जा रहा है। मंदिर पुनर्निर्माण कार्यों की कुल लागत 84 लाख 13 हजार रुपये है। परियोजना के तहत 76 लाख 96 हजार रुपए के सिविल कार्य और 7 लाख 16 हजार रुपये के इलेक्ट्रिक कार्य किए जा रहे हैं। राज्यपाल ने इससे पहले राजभवन के गेट क्रमांक एक के निर्माण की स्थिति को देखा। अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति