मध्यप्रदेश के प्रसिद्ध कथावाचक का मकान जमींदोज, भरभराकर ढह गई इमारत, कोई जन​हानि नहीं

सीहोर 
मध्यप्रदेश के प्रसिद्ध कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा का मकान जमींदोज हो गया है। सीहोर में यह घटना हुई। पंडित प्रदीप मिश्रा के मकान का एक हिस्सा भरभराकर ढह गया। हालांकि इस इमारत में कोई रहता नहीं था इसलिए कोई जन​हानि नहीं हुई है। बताया जा रहा है कि दो माह पहले ही नगर पालिका द्वारा इस मकान को जर्जर बताते हुए खाली करा लिया गया था। रविवार को इस जर्जर भवन का एक हिस्सा धराशायी हो गया।

कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा मूलत: सीहोर के ही रहनेवाले हैं। शहर के नमक चौराहा इलाके में उनका एक पुराना मकान है। यह मकान खाली पड़ा था। रविवार को यह जर्जर इमारत ढह गई। मकान का एक हिस्सा पूरी तरह जमींदोज हो गया। सीहोर के कलेक्टर बालगुरु ने बारिश के पहले जिलेभर के जिन जर्जर भवनों की पहचान कर मालिकों को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए थे, उनमें पंडित प्रदीप मिश्रा का यह मकान भी था। नगर पालिका के अतिक्रमण प्रभारी तिलक खाती के अनुसार नोटिस देकर पंडित मिश्रा के मकान को खाली करा लिया गया था।

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति