सिंचाई परियोजना का कार्य शीघ्र करें पूर्ण – उप मुख्यमंत्री शुक्ल

विंध्य क्षेत्र की सिंचाई परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की

भोपाल 
उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने सर्किट हाउस रीवा के नवीन खण्ड में विंध्य क्षेत्र में सिंचाई परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि बहुती नहर प्रणाली, सीतापुर-हनुमना उद्वहन सिंचाई परियोजना एवं नईगढ़ी माइक्रो परियोजना के कार्यों को गुणवत्ता के साथ समय सीमा में पूर्ण करें। एक्वाडक्ट्स, नहर, चैनल आदि अन्य निर्माण कार्य में आने वाली बाधाओं को समन्वय से दूर कर किसानों को सिंचाई के लिये पानी उपलब्ध करायें। उन्होंने कहा कि आगामी 2 वर्षों में 6 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई की सुविधा हो जायेगी और आने वाले तीन वर्षों में रीवा एवं मऊगंज जिले के एक-एक इंच क्षेत्र में सिंचाई का पानी किसानों को मिलने लगेगा।

उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने कहा कि सिंचाई की सुविधा मिल जाने से किसान निर्धारित फसलों से पूर्ववर्ती फसलें भी ले सकेंगे और यह क्षेत्र प्रदेश में अग्रणी बन सकेगा। उन्होंने निर्देश दिये कि नवम्बर माह तक नईगढ़ी प्रथम के इंटेक तक पानी पहुंचाना सुनिश्चित करें। पानी पहुँचने पर भव्य सोन आरती की जायेगी। उप मुख्यमंत्री ने नहर, चैनल, एक्वाडक्ट, सहित अन्य निर्माण कार्यों में वन तथा पर्यावरण विभाग से समन्वय कर स्वीकृति लेते हुए शेष कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए जिससे किसानों को गेंहू के सीजन में सिंचाई के लिये पानी उपलब्ध हो सके। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने कहा कि रीवा जिले के विभिन्न औद्योगिक क्षेत्रों में बड़े-बड़े उद्योग स्थापना के लिये उद्यमियों द्वारा कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। इन सभी औद्योगिक क्षेत्रों में पानी की उपलब्धता के कार्यों को सिंचाई विभाग प्राथमिकता दें। उन्होंने त्योंथर फ्लो, त्योंथर माइक्रो परियोजना, लोनी माइक्रो सिंचाई परियोजना, सीतापुर-हनुमना सिंचाई परियोजना तथा नईगढ़ी एक एवं दो माइक्रो परियोजनाओं की अद्यतन प्रगति की समीक्षा की गई। बैठक में कमिश्नर श्री बीएस जामोद ने आश्वस्त किया कि सभी परियोजनाओं के लंबित कार्यों की सभी बाधाओं को दूर कराते हुए नियत समय सीमा में कार्य पूर्ण कर लिये जायेंगे। संबंधित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

 

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति