स्पेन की सड़कों पर शाहिद-कैपिटल जोड़ी का रोमांचक सफर, वीडियो वायरल

मुंबई

शाहिद कपूर ने अपनी अपकमिंग फिल्म की शूटिंग पूरी कर ली है। अभी इस फिल्म के टाइटल का एलान नहीं किया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इसका टाइटल 'रोमियो' हो सकता है। शाहिद कपूर ने स्पेन में भी इस फिल्म की शूटिंग की है। इस दौरान उन्होंने तृप्ति डिमरी और अविनाश तिवारी के साथ सफर किया है। यह वीडियो वायरल हो रहा है।

कलाकारों ने स्पेन की सड़कों पर सफर किया
सोशल मीडिया पर अविनाश तिवारी ने एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि शाहिद कपूर, तृप्ति डिमरी और अविनाश तिवारी स्पेन की सड़कों पर स्पोर्ट्स कार से सफर कर रहे हैं। शाहिद और अविनाश स्पेन की सड़कों पर तेजी से कार चला रहे हैं। रोड किनारे के दृश्य बहुत बेहतरीन हैं। वहीं तृप्ति डिमरी अपने बाल सवांरते नजर आ रही हैं।

शाहिद कपूर ने विशाल भारद्वाज की तारीफ की
हाल ही में शाहिद कपूर ने भी सोशल मीडिया पर अपनी फिल्म की शूटिंग पूरी होने की जानकारी दी थी। उन्होंने पोस्ट में लिखा था कि फिल्म ने उन्हें एक अलग किरदार निभाने का मौका दिया। शाहिद के मुताबिक जब भी वह विशाल भारद्वाज के साथ काम करते हैं तो उन्हें लगता है कि वह एक नई दुनिया में प्रवेश कर रहे हैं।

फिल्म में होंगे ये कलाकार
शाहिद ने अपनी अगली फिल्म के टाइटल का जिक्र तो नहीं किया था लेकिन उन्होंने यह जरूर बताया कि इस फिल्म में उनके साथ कौन-कौन से कलाकार होंगे। उन्होंने बताया कि उनके साथ फिल्म में तृप्ति डिमरी, दिशा पाटनी, अविनाश तिवारी, नाना पाटेकर और फरीदा जलाल नजर आएंगे।

शाहिद कपूर का काम
शाहिद कपूर की अपकमिंग फिल्म 5 दिसंबर 2025 को रिलीज हो सकती है। शाहिद और विशाल भारद्वाज ने इससे पहले 'कमीने', 'हैदर' और 'रंगून' में साथ में काम किया था। शाहिद कपूर को आखिरी बार फिल्म 'देवा' में पूजा हेगड़े के साथ देखा गया था।

  • admin

    Related Posts

    कभी मां के साथ बासी खाना खाने वाली भारती सिंह आज नैनी को देती हैं महंगे तोहफे

    मुंबई भारती सिंह का एक प्यारा सा वीडियो इस वक्त इंटरनेट पर खूब सुर्खियों में है। इस वीडियो में वो अपने बच्चों की नैनी रूपा दी को उनके बर्थडे पर…

    ऋचा चड्ढा नॉन-फिक्शन ट्रैवल और कल्चर सीरीज़ को करेंगी प्रोड्यूस

      मुंबई, बॉलीवुड अभिनेत्री और निर्माता ऋचा चड्ढा एक नए और रोमांचक प्रोजेक्ट के साथ अपनी क्रिएटिव दुनिया को आगे बढ़ा रही हैं। ऋचा चड्ढा एक नॉन-फिक्शन सीरीज़ को प्रोड्यूस…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति