BRTS कॉरिडोर टूटने को तैयार, 13 करोड़ का खर्च, एमआइसी बैठक में मिलेगी हरी झंडी

इंदौर 

करीब छह महीने बाद अब बीआरटीएस को तोड़ने की कवायद तेज हुई है। चौथे प्रयास में आए टेंडर के आधार पर राजगढ़ की ठेकेदार एजेंसी को करीब 2.55 करोड़ अदा करने पर बीआरटीएस तोड़ने का काम सौंपने के स्वीकृति पत्र (लेटर ऑफ एक्सपेक्टेशन) के लिए बुलाया गया है।

महापौर पुष्यमित्र भार्गव के मुताबिक, 2-3 दिन में कॉरिडोर टूटने का काम शुरू हो जाएगा। नई डिजाइन के आधार पर डिवाइडर व अन्य काम करने के लिए टेंडर भी जारी कर दिया जाएगा। इस पर 13 करोड़ रुपए खर्च होंगे।

दी जाएगी मंजूरी

हाईकोर्ट ने फरवरी में बीआरटीएस हटाने के आदेश दिए थे। एबी रोड पर बने बीआरटीएस के कारण ट्रैफिक की परेशानी को देखते हुए कई साल से हटाने की मांग की जा रही थी। मालूम हो, करीब 11 किलोमीटर में बने कॉरिडोर को बनाने में लगभग 300 करोड़ रुपए खर्च किए गए थे। नगर निगम ने बीआरटीएस पर बने आइबस स्टैंड, रैलिंग, बीम आदि हटाने के लिए 3 करोड़ 68 लाख रुपए की डिमांड की थी। 

तीन बार के टेंडर में जब कोई एजेंसी नहीं आई तो निगम ने कम राशि में काम देने का फैसला लिया। एमआइसी बैठक में इसे मंजूरी दी जाएगी। जनकार्य समिति प्रभारी राजेंद्र राठौर ने बताया कि राजगढ़ के ठेकेदार को स्वीकृति पत्र देने के लिए सोमवार को बुलाया गया है। वे स्वीकृति देते हैं तो वर्क ऑर्डर जारी कर दिया जाएगा। निगम बीआरटीएस कॉरिडोर को तोड़ने के साथ नए डिवाइडर, लाइटिंग आदि के काम तुरंत शुरू करना चाहता है, ताकि एक्सीडेंट की आशंका न रहे।

ब्रिज निर्माण से बीआरटीएस बेतरतीब

बीआरटीएस अब बेतरतीब हो चुका है। ओवर ब्रिज निर्माण के लिए स्कीम नं. 78 से निरंजनपुर चौराहा, विजय नगर चौराहे से सत्यसाईं चौराहा व सत्यसाईं चौराहे से स्कीम नं. 78 की ओर बीआरटीएस बंद है। सत्यसाईं चौराहे के पास कुछ हिस्से में रैलिंग तोड़कर डिवाइडर बिछा दिए गए हैं। इस हिस्से में पिछले सप्ताह दो कार एक्सीडेंट हो चुके हैं।

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति