जोकोविच और अल्काराज की धमाकेदार एंट्री, यूएस ओपन क्वार्टर फाइनल में हुआ कमाल

न्यूयॉर्क
38 वर्षीय नोवाक जोकोविच यूएस ओपन के क्वार्टर फाइनल में अपनी जगह बना चुके हैं। नोवाक एक ही सीजन में चारों ग्रैंड स्लैम सिंगल्स क्वार्टर फाइनल में जगह बनाने वाले सबसे उम्रदराज पुरुष खिलाड़ी बन गए हैं। जोकोविच ने आर्थर ऐश स्टेडियम में क्वालिफायर जान-लेनार्ड स्ट्रफ को 6-3, 6-3, 6-2 से शिकस्त देकर यह उपलब्धि हासिल की। इस जीत के साथ जोकोविच यूएस ओपन क्वार्टर फाइनल में पहुंचने वाले चौथे सबसे उम्रदराज खिलाड़ी बने।

जोकोविच से पहले पंचो गोंजालेज, केन रोजवॉल और जिमी कॉनर्स यह कारनामा कर चुके हैं। कॉनर्स ने 1991 में 39 वर्ष की उम्र में सेमीफाइनल तक के अपने सफर के दौरान यह उपलब्धि हासिल की थी। यह जोकोविच के करियर का 14वां यूएस ओपन सिंगल्स क्वार्टर फाइनल है। इस उपलब्धि के साथ उन्होंने रोजर फेडरर और आंद्रे अगासी (13 बार) को पछाड़ दिया है। जोकोविच ओपन एरा की पुरुषों की सूची में दूसरे स्थान पर हैं। जिमी कॉनर्स इस लिस्ट में उनसे आगे हैं, जिन्होंने 17 बार यूएस ओपन क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। फिलहाल, जोकोविच अपने सर्वकालिक रिकॉर्ड 25वें ग्रैंड स्लैम सिंगल्स खिताब की तलाश में हैं। सर्बियाई स्टार का अगला मुकाबला चौथी वरीयता प्राप्त टेलर फ्रिट्ज से होगा, जिन्होंने तोमास को सीधे सेटों में शिकस्त दी है।

दूसरी ओर, 22 वर्षीय कार्लोस अल्काराज फ्रांस के आर्थर रिंडरकनेक पर 7-6(3), 6-3, 6-4 से जीत के साथ ओपन एरा में 13 ग्रैंड स्लैम क्वार्टर फाइनल में पहुंचने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बन गए। अब अल्काराज का सामना 20वीं वरीयता प्राप्त चेकिया के जिरी लेहेका से होगा, जिन्होंने फ्रांस के एड्रियन मन्नारिनो को 7-6(4), 6-4, 2-6, 6-2 से शिकस्त दी है। यह इस समर के क्वींस क्लब फाइनल का रीमैच होगा, जिसे अल्काराज ने 7-5, 6-7(5), 6-2 से जीता था। कार्लोस अल्काराज ने इस सीजन ग्रैंड स्लैम्स में 21-2 का शानदार रिकॉर्ड बनाया है। उन्होंने ऑस्ट्रेलियन ओपन के क्वार्टर फाइनल तक का सफर तय किया, रोलां गैरो में तीन चैंपियनशिप प्वाइंट्स बचाकर खिताब जीता और विंबलडन के फाइनल में पहुंचे। कार्लोस अल्काराज के हाथों शिकस्त झेलने वाले आर्थर रिंडरकनेच पहली बार किसी बड़े टूर्नामेंट के राउंड ऑफ 16 में खेल रहे थे। वह 2019 में गेल मोनफिल्स के बाद फ्लशिंग मीडोज में क्वार्टर फाइनल में पहुंचने वाले पहले फ्रांसीसी खिलाड़ी बनने की राह पर थे, लेकिन इससे चूक गए।

 

admin

Related Posts

AUS vs PAK क्लैश: विश्व कप वार्म-अप में कौन दिखाएगा असली दम?

नई दिल्ली टी20 विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच 3 मैच की सीरीज गुरुवार से शुरू हो रही है। इसके जरिए पाकिस्तानी टीम को विश्व कप की…

तारीफ कम पड़ेगी — अभिषेक शर्मा ने पावर हिटिंग में क्रिस गेल को छोड़ा पीछे, कैफ का बड़ा बयान

नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की प्रशंसा करते हुए कहा है कि वह निरंतरता के साथ आक्रामक बल्लेबाजी के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति