141 करोड़ का नोटिस मिला परचून वाले को, IT की कार्रवाई से फैली सनसनी

बुलंदशहर
यूपी के बुलंदशहर जिले के खुर्जा इलाके के रहने वाले एक परचून दुकानदार को आयकर विभाग ने 141 करोड़ रूपये से ज्यादा की कथित बिक्री करने पर नोटिस जारी किया है। पुलिस ने बताया कि संबंधित दुकानदार की तहरीर पर मामला पंजीकृत कर जांच शुरू कर दी गई है। 

पीड़ित ने लगाया ये आरोप 
पीड़ित व्यापारी सुधीर ने आरोप लगाया है कि उनके पैन कार्ड का दुरुपयोग करके दिल्ली में छह कंपनियां बनाकर यह हेराफेरी की गई है। खुर्जा के नयागंज मोहल्ले के निवासी सुधीर ने बताया कि वह घर पर ही एक छोटी सी परचून की दुकान चलाते हैं। उन्होंने आरोप लगाया है कि उनके स्थायी खाता संख्या (पैन) का दुरुपयोग करके साल 2022 में दिल्ली के अलग-अलग पतों पर छह कंपनियां खोली गईं, जिस पर उन्हें उस समय नोटिस भेजा गया था। तब उन्होंने नोटिस का जवाब दे दिया था, लेकिन अब दस जुलाई को फिर से आयकर विभाग द्वारा उन्हें एक अरब 41 करोड़ 38 लाख 47 हजार 126 रुपये की कथित बिक्री पर नोटिस भेजा गया है। 

पीड़ित की तहरीर पर मामला दर्ज 
खुर्जा कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक पंकज राय ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि पैन (स्थायी खाता संख्या) कार्ड धोखाधड़ी तब होती है जब कोई व्यक्ति किसी अन्य व्यक्ति के पैन विवरण का अवैध रूप से बैंक खाते खोलने, फर्जी कंपनियाँ बनाने, ऋण प्राप्त करने या कर चोरी करने के लिए उपयोग करता है। पीड़ितों को अक्सर अप्रत्याशित कर नोटिस या वसूली कॉल प्राप्त होने के बाद ही धोखाधड़ी का पता चलता है।  

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति