भगवान जगन्नाथ के श्रद्धालुओं को ऑनलाइन ठगने वाली वेबसाइट पर केस दर्ज

भुवनेश्वर
ओडिशा के पुरी में साइबर पुलिस थाने ने भगवान जगन्नाथ के भक्तों को कथित रूप से गुमराह करने और 12वीं शताब्दी के मंदिर में दर्शन कराने का वादा करके उनसे पैसे ऐंठने के लिए एक वेबसाइट पर मामला दर्ज किया है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने सोमवार को बताया कि श्री जगन्नाथ मंदिर प्रशासन (एसजेटीए) द्वारा रविवार को दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर ‘इंडिया थ्रिल’ वेबसाइट के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता 2023 और सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया, ‘‘दोषियों की पहचान करने और उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने के लिए कदम उठाए जा रहे हैं। आरोपों की जांच का जिम्मा पुलिस उपाधीक्षक संघमित्रा नायक को सौंपा गया है।’’ उन्होंने बताया कि शिकायत एसजेटीए के विशेष कार्याधिकारी (ओएसडी) हेमंत कुमार पाढ़ी ने दर्ज कराई है।

एसजेटीए ने स्पष्ट किया कि मंदिर प्रशासन दर्शन या पूजा के लिए श्रद्धालुओं से कोई शुल्क नहीं लेता है। मंदिर प्रशासन ने भी श्रद्धालुओं से ऐसे धोखाधड़ी वाले पोर्टलों के बहकावे में न आने की अपील की है। एसजेटीए के एक अन्य अधिकारी ने दावा किया कि वेबसाइट कथित तौर पर समय और श्रेणी के आधार पर दर्शन के लिए 50 रुपये, 100 रुपये और 500 रुपये का शुल्क ले रही है।

पुरी के पुलिस अधीक्षक (एसपी) प्रतीक सिंह ने कहा कि श्रद्धालुओं को सावधान रहने की जरूरत है क्योंकि कुछ फर्ज़ी वेबसाइट उन्हें गुमराह कर रही हैं। एसपी ने कहा, ‘‘ऑनलाइन झूठी और भ्रामक सामग्री फैलाने वालों के ख़िलाफ़ क़ानूनी कार्रवाई की जाएगी।’’

admin

Related Posts

हवाई हादसों का दर्दनाक इतिहास: अजित पवार दुर्घटना से पहले इन 11 दिग्गजों की भी ऐसे ही हुई थी मौत

नई दिल्ली बुधवार की सुबह महाराष्ट्र और देश की राजनीति के लिए गहरे शोक की खबर लेकर आई, जब महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार और चार अन्य लोगों की एक…

हमें पता है क्या हो रहा है — UGC रेगुलेशन मामले में दखल देगा सुप्रीम कोर्ट

नई दिल्ली जातिगत भेदभाव से जुड़े UGC के नए नियमों के खिलाफ दाखिल याचिका पर सुनवाई के लिए सुप्रीम कोर्ट तैयार हो गया है। शीर्ष न्यायालय ने बुधवार को इस…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति