पुलिस मुठभेड़ में गोली लगने के बाद ‘लव जिहाद’ के दोनों आरोपी दबोचे गए

कुशीनगर (उप्र)
कुशीनगर में स्कूली छात्राओं से छेड़छाड़ करने के दो वांछित बदमाशों को सोमवार तड़के पुलिस मुठभेड़ में गोली लगने के बाद घायल अवस्था में पकड़ लिया गया।
दोनों आरोपियों पर लड़कियों से छेड़छाड़ करने, सार्वजनिक स्थानों पर अश्लील हरकत करने और ‘लव जिहाद’ का आरोप है। इन पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था।

पुलिस अधीक्षक (एसपी) संतोष कुमार मिश्रा ने पत्रकारों को बताया कि रामकोला थाना क्षेत्र में पुलिस मुठभेड़ में असलम और जुल्फिकार नामक दो बदमाशों को गोली लगी है। पुलिस के अनुसार, दोनों बदमाश रामकोला थाना क्षेत्र के मोरवन बड़का टोला गांव के निवासी हैं। एसपी ने बताया कि दोनों बदमाशों पर स्कूलों के बाहर छेड़खानी, छींटाकशी करने और ‘हिंदू लड़कियों को फंसाने के लिए कलावा बांधकर खुद को हिंदू दिखाकर लव जिहाद’ का आरोप है।

उन्होंने बताया कि इनके संबंध में शिकायत मिली थी जिसके आधार पर रामकोला थाने में प्राथमिकी दर्ज कर चार टीमों का गठन किया गया था। आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 74 (आपराधिक बल प्रयोग कर लज्जा भंग करना), 78 (पीछा करने का अपराध), 296 (सार्वजनिक स्थलों पर अश्लील कार्य), 351(3) (आपराधिक धमकी) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी। एसपी ने बताया कि इनके बारे में सूचना मिली और इसके बाद रामकोला थाना पुलिस, साइबर टीम, स्वाट टीम और अन्य स्थानों की पुलिस ने इन दोनों बदमाशों को घेर लिया।

पुलिस के अनुसार, सोमवार तड़के लगभग चार बजे पुलिस टीम ने थाना रामकोला क्षेत्रान्तर्गत कुसुमहा पुलिया के पास घेराबंदी कर तलाशी अभियान चलाया था, तभी एक मोटरसाइकिल पर सवार लोगों को पुलिस ने रुकने का इशारा किया तो उन्होंने पुलिस दल पर जान से मारने की नीयत से गोली चलायी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने गोलियां चलायी, जिसमें दोनों बदमाशों को गोली लगी और वे घायल हो गए। मौके पर उनके पास से दो अवैध तमंचा, कारतूस, एक बिना नंबर प्लेट की मोटरसाइकिल और 1, 100 रुपये नगद बरामद किए गए। घायल अभियुक्तों को उपचार के लिए पुलिस अभिरक्षा में अस्पताल भेजा गया है। एसपी ने कहा कि कुशीनगर में महिलाओं की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा और पुलिस का अभियान जारी रहेगा।

 

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति