पलक झपकते 50GB की फ़िल्म डाउनलोड, 6G तकनीक ने बनाया नया रिकॉर्ड

 नई दिल्ली

5जी के बाद दुनिया के प्रमुख देश 6G को डेवलप करने में जुटे हैं। कहा जाता है कि 6जी के आने से दुनिया में इंटरनेट कनेक्‍ट‍िविटी इतनी फास्‍ट हो जाएगी कि चंद सेकंडों में हैवी फाइल्‍स को डाउनलोड किया जा सकेगा। 6G से जुड़ी एक अहम खबर के तहत चीनी वैज्ञानिकों ने दुनिया की पहली ‘ऑल फ्रीक्‍वेंसी’ 6G चिप को डेवलप किया है। इसे 6जी पर बहुत बड़ी खोज के रूप में देखा जा रहा है। रिपोर्ट्स के अनुसार, यह चिप 100 जीबीपीएस प्रति सेकंड की स्‍पीड से मोबाइल इंटरनेट स्‍पीड दे सकती है। दावा है कि पलक झपकते ही आपकी डिवाइस में 50 जीबी की फ‍िल्‍म डाउनलाेड की जा सकेगी।

साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्‍ट की रिपोर्ट के अनुसार, चीनी वैज्ञानिकों ने जिस 6जी चिप को डेवलप किया है, उससे भविष्‍य में ग्रामीण और शहरों इलाकों में इंटरनेट स्‍पीड के अंतर को पाटा जा सकेगा यानी ग्रामीण इलाकों में रहकर भी लोग हाईस्‍पीड इंटरनेट इस्‍तेमाल कर पाएंगे। रिपोर्ट के अनुसार, जो च‍िप डेवलप की गई है, वह वायरलेस स्पेक्ट्रम के सभी बैंड पर काम करती है। पेकिंग यूनिवर्सिटी और सिटी यूनिवर्सिटी ऑफ हांगकांग के वैज्ञानिकों ने मिलकर चिप को डेवलप किया है। दावा है कि यह इतनी तेज है कि 50 जीबी की 8K फ‍िल्‍म को सिर्फ कुछ सेकंड में डाउनलोड किया जा सकता है।

अभी इस्‍तेमाल होती हैं अलग-अलग फ्रीक्‍वेंसी
मौजूदा वक्‍त में जो टेक्‍नॉलजी है, जैसे 5G, उसमें हाईस्‍पीड कनेक्‍ट‍िविटी देने के लिए अलग-अलग फ्रीक्‍वेंसी का इस्‍तेमाल होता है। चीन के संदर्भ में देखें तो रिपोर्ट से पता चलता है कि वहां अलग-अलग फ्रीक्‍वेंसी और डिवाइस इस्‍तेमाल हो रही हैं। कुछ 5जी मोबाइल फोन्‍स 3 गीगाहर्ट्ज पर काम करते हैं, जबकि सैटेलाइट 30GHz का इस्‍तेमाल करते हैं।

वैज्ञानिकों ने चिप में किया ये आविष्‍कार
पेकिंग यूनिवर्सिटी और सिटी यूनिवर्सिटी ऑफ हांगकांग के वैज्ञानिकों ने जो 6जी चिप बनाई है, वह अपने आप में खास है। वैज्ञानिकों ने इसमें 0.5 GHz से 115 GHz फ्रीक्‍वेंसी को फ‍िट कर दिया है। पहले यह काम अलग-अलग चिपों के जरिए होता था, लेकिन भविष्‍य में सिर्फ एक चिप से किया जा सकेगा। खास यह भी है कि जिस चिप को डेवलप किया गया है, उसका साइज नाखून जितना है। दावा है कि य‍ह च‍िप अलग-अलग फ्रीक्‍वेंसी के बीच स्विच कर सकती है। चिप की यही खूबियां इसे 6जी नेटवर्क के लिए परफेक्‍ट बनाती हैं।

भीड़भाड़ वाली जगहों पर भी सुपरफास्‍ट इंटरनेट
चीन में डेवलप की गई 6जी चिप का कमर्शल इस्‍तेमाल कब से शुरू होगा, इस बारे में अभी जानकारी नहीं है। कहा जाता है कि इसके इस्‍तेमाल से भीड़भाड़ वाली जगहों पर भी हाईस्‍पीड इंटरनेट चलाया जा सकेगा। खासतौर पर किसी कंसर्ट या स्‍पोर्ट्स इवेंट वाली जगह पर।

  • admin

    Related Posts

    चाणक्य नीति के अनुसार: इन पारिवारिक बातों को बाहर बताया तो बिखर सकता है पूरा परिवार

    कूटनीति और जीवन दर्शन के महानायक माने जाने वाले आचार्य चाणक्य की नीतियां आज भी उतनी ही प्रासंगिक हैं जितनी सदियों पहले थीं। चाणक्य नीति केवल राज्य चलाने का शास्त्र…

    AI की रेस में चीन का Kling आगे? जानिए क्यों दुनियाभर में मचा रहा है तहलका

    नई दिल्ली AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) से वीडियो बनाने का ट्रैंड इन दिनों काफी चल रहा है। क्रिएटर्स के लिए AI एक जरूरी टूल बन गया है। चीन की कंपनी Kuaishou…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति