रोजाना मॉइस्चराइज़र के बावजूद स्किन क्यों रहती है ड्राई? जानें 5 छुपे कारण

नई दिल्ली

क्या आप भी उन लोगों में से हैं, जो रोजना मॉइस्चराइजर लगाते हैं, लेकिन फिर भी आपकी त्वचा खिंची-खिंची और बेजान महसूस होती है? अगर हां, तो यह आर्टिकल आपको जरूर पढ़ना चाहिए।

अक्सर हम सोचते हैं कि सिर्फ मॉइस्चराइजर लगा लेना ही काफी है, लेकिन सच्चाई यह है कि कुछ ऐसी छोटी-छोटी गलतियां हैं, जो आपकी त्वचा की नमी को खत्म कर देती हैं। आइए जानते हैं उन 5 चौंकाने वाली वजहों के बारे में, जिन पर अक्सर हम ध्यान नहीं देते हैं।

गलत समय पर मॉइस्चराइजर लगाना
आप मॉइस्चराइजर कब लगाते हैं, यह बहुत जरूरी है। नहाने या चेहरा धोने के बाद, जब आपकी त्वचा थोड़ी नम हो, तभी मॉइस्चराइजर लगाना सबसे सही होता है। अगर आप त्वचा को पूरी तरह से सुखाने के बाद लगाते हैं, तो यह नमी को अंदर लॉक नहीं कर पाता, जिससे स्किन फिर से ड्राई हो जाती है।
ल के साथ-साथ अंदरूनी हाइड्रेशन भी बहुत ज़रूरी है। अगर आप पूरे दिन में पर्याप्त मात्रा में पानी नहीं पीते हैं, तो आपकी त्वचा डिहाइड्रेटेड हो जाती है। शरीर में पानी की कमी का सीधा असर त्वचा पर दिखता है, जिससे वह रूखी और बेजान लगने लगती है।

गलत मॉइस्चराइजर चुनना
क्या आप अपनी स्किन टाइप के हिसाब से मॉइस्चराइजर चुनते हैं? बता दें, बाजार में कई तरह के मॉइस्चराइजर उपलब्ध हैं जैसे- क्रीम-बेस्ड, जेल-बेस्ड या लोशन। अगर आपकी त्वचा बहुत ज्यादा रूखी है, तो हल्के लोशन की जगह शिया बटर या हयालूरोनिक एसिड वाले क्रीम-बेस्ड मॉइस्चराइजर का यूज करना ज्यादा फायदेमंद हो सकता है, क्योंकि गलत प्रोडक्ट आपकी समस्या को और भी बढ़ा सकता है।

गर्म पानी से नहाना
गर्म पानी से नहाना बेशक अच्छा लगता है, लेकिन यह आपकी स्किन के लिए बिल्कुल भी सही नहीं है। दरअसल, बहुत ज्यादा गर्म पानी आपकी स्किन के नेचुरल ऑयल्स को हटा देता है, जिससे त्वचा की नमी खत्म हो जाती है। इससे बचने के लिए गुनगुने पानी का इस्तेमाल करें और नहाने का समय भी कम रखें।

हार्श साबुन या फेस वॉश का इस्तेमाल

कुछ साबुन और फेस वॉश में ऐसे हार्श केमिकल्स होते हैं, जो स्किन की नमी को छीन लेते हैं। अगर आप ऐसे प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल कर रहे हैं, तो मॉइस्चराइजर लगाने के बाद भी आपकी त्वचा रूखी महसूस हो सकती है। हमेशा अपनी स्किन टाइप के अनुसार माइल्ड और हाइड्रेटिंग क्लींजर का इस्तेमाल करें।

अगर आप इन 5 बातों का ध्यान रखते हैं, तो आपकी त्वचा न केवल मॉइस्चराइज रहेगी, बल्कि वह पहले से ज्यादा हेल्दी और शाइनी भी नजर आएगी। ऐसे में, अब अगली बार जब आपको अपनी स्किन ड्राई लगे, तो सिर्फ मॉइस्चराइजर बदलने के बजाय इन आदतों पर भी एक नजर जरूर डाल लें।

 

  • admin

    Related Posts

    चाणक्य नीति के अनुसार: इन पारिवारिक बातों को बाहर बताया तो बिखर सकता है पूरा परिवार

    कूटनीति और जीवन दर्शन के महानायक माने जाने वाले आचार्य चाणक्य की नीतियां आज भी उतनी ही प्रासंगिक हैं जितनी सदियों पहले थीं। चाणक्य नीति केवल राज्य चलाने का शास्त्र…

    AI की रेस में चीन का Kling आगे? जानिए क्यों दुनियाभर में मचा रहा है तहलका

    नई दिल्ली AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) से वीडियो बनाने का ट्रैंड इन दिनों काफी चल रहा है। क्रिएटर्स के लिए AI एक जरूरी टूल बन गया है। चीन की कंपनी Kuaishou…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति