विश्व कप टीम में संजू सैमसन को क्यों चाहते हैं कैफ? तिलक वर्मा को लेकर कही ये बात

नई दिल्ली 
एशिया कप में हिस्सा लेने के लिए भारतीय टीम गुरुवार को दुबई पहुंचेगी। सूर्यकुमार यादव के नेतृत्व में पिछले महीने टूर्नामेंट के लिए टीम का ऐलान हुआ था। टीम के सामने आने के बाद नंबर तीन स्थान के लिए बहस शुरू हो गई है। शुभमन गिल को उपकप्तान बनाया गया है, ऐसे में टीम में उनकी ट्रॉफी पक्की है। शुभमन गिल टीम के स्टार सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा के साथ पारी की शुरुआत कर सकते हैं और वहीं संजू को ओपनिंग की जगह छोड़नी पड़ सकती है। हालांकि पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद कैफ का मानना है कि अफगानिस्तान की टीम, जिसमें स्पिनरों की भरमार है, वहां संजू सैमसन अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं।

मोहम्मद कैफ ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा, ''वह आईपीएल में टॉप- 10 छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों में शामिल हैं। इसलिए मेरा मानना है कि जब राशिद खान बीच के ओवरों में गेंदबाजी करने आते हैं तो उनके खिलाफ संजू से बेहतर कोई खिलाड़ी नहीं हो सकता, क्योंकि वह मैदान पर छक्के लगा सकते हैं। दक्षिण अफ्रीका में बल्लेबाजी के लिए सबसे कठिन परिस्थितियां हैं और उन्होंने वहां सलामी बल्लेबाज के रूप में दो शतक लगाए हैं। वह तेज और स्पिन दोनों को अच्छी तरह से खेलते हैं और आईपीएल में वह हर साल 400-500 रन बनाते हैं।"

मोहम्मद कैफ ने कहा, ''अभिषेक शर्मा और शुभमन गिल पारी की शुरुआत करेंगे। तीसरे नंबर के लिए मुझे लगता है तिलक वर्मा अभी युवा है और अपनी बारी का इंतजार कर सकता है। संजू एक अनुभवी बल्लेबाज हैं और उन्हें तीसरे नंबर पर लगातार मौके देकर निखारा जा सकता है। छह महीने बाद विश्व कप है और वह एक मौके के हकदार हैं।''

एशिया कप के लिए भारतीय टीम:
सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शुभमन गिल (उप-कप्तान), अभिषेक शर्मा, हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह, जितेश शर्मा, शिवम दुबे, अर्शदीप सिंह, संजू सैमसन, हर्षित राणा, तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव।

स्टैंडबाय खिलाड़ी: प्रसिद्ध कृष्णा, वॉशिंगटन सुंदर, रियान पराग, ध्रुव जुरेल, यशस्वी जायसवाल।

 

admin

Related Posts

AUS vs PAK क्लैश: विश्व कप वार्म-अप में कौन दिखाएगा असली दम?

नई दिल्ली टी20 विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच 3 मैच की सीरीज गुरुवार से शुरू हो रही है। इसके जरिए पाकिस्तानी टीम को विश्व कप की…

तारीफ कम पड़ेगी — अभिषेक शर्मा ने पावर हिटिंग में क्रिस गेल को छोड़ा पीछे, कैफ का बड़ा बयान

नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की प्रशंसा करते हुए कहा है कि वह निरंतरता के साथ आक्रामक बल्लेबाजी के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति