भागवत-राजे बैठक के बाद अटकलों का दौर तेज, जानें क्या है राजनीतिक मायने

जोधपुर

पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने आज सवेरे आरएसएस प्रमुख डॉ मोहन भागवत से मुलाकात की। राजे ने डॉ भागवत से करीब 20 मिनट तक बातचीत की। बताया जा रहा है कि डॉ. भागवत के साथ 20 मिनट चली मुलाकात में राजे ने कई अहम मामलों पर चर्चा की। भागवत से मुलाकात के बाद राजनीतिक गलियारों में एक बार फिर हलचल मचने लगी है।

गौरतलब है कि बीते दिनों धौलपुर में रामकथा के दौरान वसुंधरा ने वनवास को लेकर बयान दिया था और फिर कल जोधपुर में मीडिया से बात करते हुए कहा कि ईश्वर पर अटूट विश्वास से किसी भी कार्य को पूरा किया जा सकता है। भले ही देर से हो… सियासी गलियारों में राजे के इन बयानों के बाद भागवत के साथ उनकी 20 मिनट की मुलाकात ने राजे के बीजेपी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाने अटकलों को फिर सुलगा दिया है। सूत्रों के अनुसार राजे आरएसएस की पहली पसंद हैं। यदि राजे को पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया जाता है तो वे भाजपा की पहली महिला राष्ट्रीय अध्यक्ष होंगी।

गौरतलब है कि आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत इन दिनों 5 से 7 सितंबर तक होने वाली अखिल भारतीय समन्वय बैठक के लिए जोधपुर प्रवास पर हैं। भागवत से मुलाकात के बाद राजे सीधे सूरसागर स्थित बड़ा रामद्वारा पहुंचीं, जहां रामस्नेही संत रामप्रसाद जी के जन्मदिन की बधाई देने के साथ ही उनके साथ धार्मिक चर्चा भी की। राजे ने अजीत भवन में सब इंस्पेक्टर भर्ती में सफल अभ्यर्थियों से मुलाकात भी की और उन्हें हरसंभव मदद का आश्वासन दिया।

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति