डबल वोटर ID विवाद: BJP का कांग्रेस पर बड़ा हमला, पवन खेड़ा और राहुल गांधी घिरे

नई दिल्ली 
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और राष्ट्रीय प्रवक्ता पवन खेड़ा के पास दो मतदाता पहचान पत्र होने का आरोप लगाने के बाद अब भारतीय जनता पार्टी ने दावा किया है कि पवन खेड़ा की पत्नी के पास भी दो सक्रिय मतदाता पहचान पत्र हैं। भाजपा ने कांग्रेस पर हमले तेज करते हुए राहुल गांधी को भी घेरा है। भाजपा ने कहा है कि राहुल गांधी अपनी ही पार्टी के नेताओं के आपराधिक कारनामों से खुद को अलग नहीं कर सकते।

भाजपा के नए आरोपों पर कांग्रेस, पवन खेड़ा या उनकी पत्नी कोटा नीलिमा की ओर से फिलहाल कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। बता दें कि नीलिमा तेलंगाना में कांग्रेस पार्टी की सक्रिय नेता हैं। इससे पहले मंगलवार को भाजपा के आरोपों के बाद दिल्ली निर्वाचन कार्यालय ने खेड़ा को नोटिस जारी कर दिया है। पवन खेड़ा को मतदाता सूची में 2 बार नाम दर्ज कराने को लेकर छह दिन के अंदर अपना जवाब देने के लिए कहा गया है।

भाजपा के आईटी विभाग के प्रमुख अमित मालवीय ने मंगलवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में कहा, "तेलंगाना के खैरताबाद (60) विधानसभा क्षेत्र से उम्मीदवार और पवन खेड़ा की पत्नी, एक दूसरी कांग्रेस नेता कोटा नीलिमा के पास भी दो सक्रिय EPIC (मतदाता फोटो पहचान पत्र) हैं, एक खैरताबाद (तेलंगाना का विधानसभा क्षेत्र) में पंजीकृत है और दूसरा नई दिल्ली में।" मालवीय ने आगे कहा, "अब यह बिल्कुल स्पष्ट है कि कांग्रेस नेताओं के पास कई EPIC नंबर हैं और वे एक से ज्यादा जगहों पर पंजीकृत मतदाता हैं। यह कोई संयोग नहीं है।"

 

admin

Related Posts

अजित पवार की मौत पर सियासत तेज: ममता बोलीं– सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में हो जांच, भरोसा खत्म

कोलकाता महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के वरिष्ठ नेता अजित पवार का बुधवार सुबह एक दुखद विमान दुर्घटना में निधन हो गया। यह हादसा पुणे जिले के…

‘अयोध्या से कटियार ही लड़ें’— बृजभूषण शरण सिंह का बड़ा बयान, सियासत में साजिश का आरोप

गोंडा कैसरगंज के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने कहा है कि अयोध्या लोकसभा सीट पर पहला हक विनय कटियार का है और उन्हें ही चुनाव लड़ना चाहिए। उन्होंने यह…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति