डीप टेक पर हो एक प्रभावशाली समिट का आयोजनः सीएम

डीप टेक से जुड़े स्टार्टअप्स को मिले बढ़ावा, यूपी बनेगा तकनीकी क्रांति का अगुवा: सीएम योगी

कानपुर
आईआईटी कानपुर के 'समन्वय' से उद्योग-अकादमिक जुड़ाव कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने डीप टेक को लेकर बड़ी घोषणा की। उन्होंने कहा कि प्रदेश को “भारत डीप टेक 2025” का केंद्र बनाने की दिशा में ठोस कदम उठाए जाएं। डीप टेक पर एक प्रभावशाली समिट आयोजित करने की आवश्यकता है, जिससे रिसर्च और नवाचार को नई दिशा मिल सके। मुख्यमंत्री ने कहा कि आईआईटी कानपुर को डीप टेक इनोवेशन का प्रमुख केंद्र बनाया जाएगा। इसके साथ ही स्टार्टअप्स को बढ़ावा देने और युवाओं को वैश्विक तकनीकी प्रतिस्पर्धा के लिए तैयार करने पर विशेष जोर दिया जाएगा, ताकि उत्तर प्रदेश आने वाले समय में तकनीकी क्रांति का अग्रदूत बन सके।

आईआईटी कानपुर बने डीप-टेक का केंद्रः सीएम  
कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि हम लोग भारत का पहला ‘डीप टेक भारत 2025’ बनने की ओर आगे बढ़ें, इसके लिए एक अच्छा शिखर सम्मेलन (समिट) होना चाहिए, जहां डीप टेक भारत को लेकर ठोस कार्य किया जा सके। आईआईटी कानपुर को इसका केंद्र बनाया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि गौतमबुद्ध नगर जनपद में इसके लिए प्रदेश सरकार की ओर से भूमि भी आवंटित की गई है। उन्होंने कहा कि मैं चाहूंगा कि आईआईटी कानपुर इसका नेतृत्व करे, ताकि यह पूरे देश को आज की चुनौतियों की दिशा में नई लीडरशिप देने में सक्षम हो। आईआईटी कानपुर में यह क्षमता है कि युवाओं के मन में जो आशंका है, उसे दूर किया जा सके। इसके लिए डीआरडीओ, इसरो और अन्य संस्थाओं का भी सहयोग लिया जा सकता है। 

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति