लखनऊ में गुलिस्ता कालोनी स्थित उनके आवास पर ज़ोरदार प्रदर्शन किया गया

लखनऊ
समाजवादी पार्टी की महिला सभा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. नेहा यादव के नेतृत्व में भाजपा विधायक केतकी सिंह के गैर-जिम्मेदाराना, असंवेदनशील और मुद्दों से भटकाने वाले बयानों के खिलाफ राजधानी लखनऊ में गुलिस्ता कालोनी स्थित उनके आवास पर ज़ोरदार प्रदर्शन किया गया।
    डॉ. नेहा यादव ने कहा कि “हमारे नेता माननीय अखिलेश यादव जी पर कोई भी अभद्र टिप्पणी करेगा तो समाजवादी चुप नहीं बैठेंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार नौकरी, रोजगार, शिक्षा और महिला सुरक्षा जैसे गंभीर मुद्दों पर पूरी तरह असफल रही है। जनता के सवालों से ध्यान हटाने के लिए केतकी सिंह जैसी भाजपा विधायक अशोभनीय टिप्पणियाँ करती हैं, जो न केवल निंदनीय हैं बल्कि जनता का भी अपमान है।
    डॉ. नेहा यादव स्पष्ट किया कि जब तक भाजपा सरकार युवाओं को रोजगार, बेटियों को सुरक्षा और छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा नहीं देती, समाजवादी पार्टी इस लड़ाई को सड़क से सदन तक जारी रखेगी। 2027 में जनता भाजपा को सत्ता से उखाड़ फेंककर समाजवादी सरकार बनाने का काम करेगी। प्रदर्शन में संजना पटेल, रिंकी शीला और जान्हवी सिंह सक्रिय रूप से शामिल रहीं।
    प्रदर्शनकारियों से मुलाकात करने समाजवादी महिला सभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती जूही सिंह, मीडिया पैनलिस्ट फखरूल हसन चांद, जिलाध्यक्ष जयसिंह जयंत, भारत यादव, पायल किन्नर, पूजा यादव बुंदेलखंडी, राजबाला रावत, शर्मीला महाराज, लता जायसवार,  सलमा, दीपा यादव, अर्चना रावत, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अधिवक्ता सभा राष्ट्रीय सचिव समाजवादी पार्टी श्री प्रदीप यादव और अधिवक्ता सभा जिलाध्यक्ष अंजनी प्रसाद अधिवक्ताओं की पूरी टीम के साथ मिलने पहुंचे।

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति