मौसी की हत्या के बाद रेप… संदूक में मिला शव, भतीजे का हैवानियत भरा कांड

मैहर
जिला पुलिस ने 48 घंटे में दुष्कर्म-चोरी के बाद गला दबाकर हत्या के मामले का खुलासा कर दिया है। इसमें 55 हजार के जेवर बरामद किए गए हैं। जिले में हुई महिला की अंधी हत्या के मामले ने सभी को दहला दिया था। चौंकाने वाली बात यह रही कि मृतिका का अपना भतीजा ही दरिंदेपन की हदें पार कर हत्या का जिम्मेदार निकला।

कैसे उजागर हुई वारदात
31 अगस्त को सुरेश चौधरी ने अपनी बहन अनीता चौधरी की गुमशुदगी दर्ज कराई थी। जांच के दौरान जब घर का ताला तोड़ा गया तो अंदर बक्से के पास खून के निशान और बदबू मिली। बक्सा खोलने पर महिला का शव मिला, जिसके सिर पर गहरी चोटें थीं। मामला गंभीर देख पुलिस अधीक्षक सुधीर अग्रवाल के निर्देशन पर विशेष टीम गठित की गई।
 
भतीजा बना हैवान
पुलिस ने मृतिका के करीबी रिश्तेदारों पर फोकस किया। पूछताछ में संदेही किशन चौधरी (22 वर्ष), निवासी तिघरा, थाना सभापुर, ने अपराध स्वीकार कर लिया। आरोपित ने बताया कि 28 अगस्त की रात मौसी को अकेला देख उसने लोहे की रॉड से वार कर बेहोश किया, फिर दुष्कर्म कर गहनों और नगदी की चोरी की तथा गला दबाकर हत्या कर शव को बक्से में बंद कर फरार हो गया।

बरामदगी और कार्रवाई
आरोपी के पास से सोने-चांदी के गहने एवं नगदी करीब 55 हजार रुपये जब्त किए गए। प्रकरण में गंभीर धाराएं जोड़ते हुए आरोपी को जेल भेजा गया है।

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति