आर अश्विन के बाद इस भारतीय स्पिनर ने भी क्रिकेट को कहा अलविदा, जानिए रिटायरमेंट की खास वजह

नई दिल्ली
आर अश्विन के बाद भारत के एक और स्पिनर ने रिटायरमेंट का ऐलान कर दिया है। 25 साल तक प्रोफेशनल क्रिकेट में एक्टिव रह अमित मिश्रा ने गुरुवार 4 सितंबर को क्रिकेट के सभी रूपों से रिटायरमेंट की घोषणा कर दी। वे इंटरनेशनल क्रिकेट और आईपीएल के साथ-साथ भारत की डोमेस्टिक क्रिकेट में भी नजर नहीं आएंगे। हालांकि, अब वे दुनिया के अन्य टी20 लीगों में खेल सकते हैं। भारत के सबसे निरंतर गेंदबाजों में से एक रहे अमित मिश्रा ने अपने रिटायरमेंट की जो वजह बताई है, उसे जानकर आप भी उनकी तारीफ करेंगे। अमित मिश्रा ने कहा कि यह निर्णय मुख्य रूप से बार-बार चोट लगने और इस विश्वास पर आधारित है कि युवा पीढ़ी को बड़े मंच पर चमकने का अवसर दिया जाना चाहिए। प्रेस रिलीज जारी करते हुए अमित मिश्रा ने अपने रिटायरमेंट की जानकारी दी।

अमित मिश्रा का करियर
अमित मिश्रा ने 22 टेस्ट, 36 वनडे और 10 टी20 इंटरनेशनल मैच भारत के लिए खेले हैं। उन्होंने 2003 में इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू किया था और आखिरी अंतरराष्ट्रीय मैच उन्होंने 2017 में खेला था। पिछले 8 साल से वे आईपीएल और घरेलू क्रिकेट में एक्टिव थे। टेस्ट में 76, वनडे में 64 और टी20आई क्रिकेट में 16 विकेट उन्होंने चटकाए थे। 174 विकेट उनके नाम आईपीएल में हैं। कुल 152-152 फर्स्ट क्लास और लिस्ट ए मैचों का अनुभव भी उनके पास है। 259 टी20 मैच भी वे अपने करियर में खेले हैं।

अपने पूरे करियर के दौरान अमित मिश्रा ने अपनी स्पिन गेंदबाजी की स्किल से भारत को कई मैच जिताए और वे आईपीएल में भी बड़ा नाम रहे। इंडियन प्रीमियर लीग दुनिया की शीर्ष टी20 लीग है और इस लीग में उनका प्रदर्शन कमाल का रहा है। अपने संन्यास पर अमित मिश्रा ने कहा, "क्रिकेट में मेरे जीवन के ये 25 साल यादगार रहे हैं। मैं बीसीसीआई, प्रशासन, हरियाणा क्रिकेट संघ, सहयोगी स्टाफ, अपने साथियों और अपने परिवार के सदस्यों का तहे दिल से आभारी हूं जो इस दौरान मेरे साथ रहे।"

उन्होंने आगे लिखा, "मैं उन प्रशंसकों का शुक्रिया अदा करना चाहता हूं, जिनके प्यार और समर्थन ने, जब भी और जहां भी मैंने खेला, इस सफर को यादगार बना दिया। क्रिकेट ने मुझे अनगिनत यादें और अमूल्य सीख दी हैं और मैदान पर बिताया हर पल एक ऐसी याद बन गया है, जिसे मैं जीवन भर संजो कर रखूंगा।" भविष्य में अमित मिश्रा का इरादा खेल में यथासंभव शामिल रहने का है, चाहे वह कोचिंग, कमेंट्री या युवा क्रिकेटरों के मार्गदर्शन के माध्यम से हो।

 

admin

Related Posts

AUS vs PAK क्लैश: विश्व कप वार्म-अप में कौन दिखाएगा असली दम?

नई दिल्ली टी20 विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच 3 मैच की सीरीज गुरुवार से शुरू हो रही है। इसके जरिए पाकिस्तानी टीम को विश्व कप की…

तारीफ कम पड़ेगी — अभिषेक शर्मा ने पावर हिटिंग में क्रिस गेल को छोड़ा पीछे, कैफ का बड़ा बयान

नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की प्रशंसा करते हुए कहा है कि वह निरंतरता के साथ आक्रामक बल्लेबाजी के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति