‘बॉर्डर-2’ के बाद हॉरर फिल्म करेंगे अहान शेट्टी, पैट्रिक ग्राहम लिखेंगे कहानी

मुंबई,

बॉलीवुड अभिनेता सुनील शेट्टी के बेटे अहान शेट्टी की नई फिल्म की घोषणा हो गई है। यह एक हॉरर फिल्म होगी। इसकी कहानी फेमस फिल्ममेकर पैट्रिक ग्राहम लिखेंगे। फिल्म का नाम अभी फाइनल नहीं हुआ है। इसकी लीड एक्ट्रेस की भी तलाश जारी है। इसकी कहानी अलग होगी, क्योंकि इसके जरिए पैट्रिक ग्राहम हिंदी फिल्मों में फिर से वापसी कर रहे हैं।

इससे पहले पैट्रिक ने ‘घोल’ और ‘बेताल’ जैसी हॉरर सीरीज बनाई थीं। इन्हें नेटफ्लिक्स पर रिलीज किया गया था। दोनों की कहानी की खूब सराहना हुई थी। नई फिल्म रोमांटिक होने के साथ ही हॉरर भी होगी, जो ऐतिहासिक घटनाओं से जुड़ी बताई जा रही है। इसे ख्याति मदान के नॉट आउट एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनाया जाएगा।

अहान शेट्टी ने 2021 में फिल्म ‘तड़प’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। यह एक रोमांटिक एक्शन थ्रिलर मूवी थी। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई थी। इन दिनों वो ‘बॉर्डर-2’ की शूटिंग में बिजी हैं। वहीं, नई फिल्म के जरिए अहान हॉरर-कॉमेडी के जोनर में खुद को साबित करते दिखाई देंगे।

अहान की अपकमिंग फिल्म ‘बॉर्डर 2’ की बात करें तो, यह देशभक्ति पर आधारित फिल्म है। इसे 22 जनवरी, 2026 को रिलीज किया जाएगा। इसके निर्देशक अनुराग सिंह हैं। ‘बॉर्डर 2’ में सनी देओल, वरुण धवन, मेधा राणा, मोना सिंह और सोनम बाजवा जैसे सितारे भी हैं। इसका निर्माण भूषण कुमार और जेपी दत्ता ने किया है। उन्होंने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर सोशल मीडिया पर फिल्म के सेट से कुछ तस्वीरें साझा की थीं। इनके जरिए उन्होंने सेना के जवानों को नमन किया था।

अहान शेट्टी ने अपनी पोस्ट में लिखा था, “इन वीरों के साथ खड़ा होना सर्वोच्च सम्मान की बात है। ये अद्वितीय साहस, अनुशासन और बलिदान के योद्धा हैं, जो भारतीय सशस्त्र बलों की भावना को साकार करते हैं। ये वो पुरुष और महिलाएं हैं, जो राष्ट्र को अपने हृदय में और उसकी सुरक्षा को अपने कंधों पर उठाते हैं। उनके साथ खड़ा होना स्वतंत्रता के साथ खड़ा होना है।”

 

  • admin

    Related Posts

    कभी मां के साथ बासी खाना खाने वाली भारती सिंह आज नैनी को देती हैं महंगे तोहफे

    मुंबई भारती सिंह का एक प्यारा सा वीडियो इस वक्त इंटरनेट पर खूब सुर्खियों में है। इस वीडियो में वो अपने बच्चों की नैनी रूपा दी को उनके बर्थडे पर…

    ऋचा चड्ढा नॉन-फिक्शन ट्रैवल और कल्चर सीरीज़ को करेंगी प्रोड्यूस

      मुंबई, बॉलीवुड अभिनेत्री और निर्माता ऋचा चड्ढा एक नए और रोमांचक प्रोजेक्ट के साथ अपनी क्रिएटिव दुनिया को आगे बढ़ा रही हैं। ऋचा चड्ढा एक नॉन-फिक्शन सीरीज़ को प्रोड्यूस…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति