पति की जान पर आया संकट, समोसा न मिलने पर पत्नी और परिजन बन गए हमलावर

पीलीभीत
यूपी के पीलीभीत से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां समोसे की डिमांड पूरी न होने पर पत्नी ने मायके वालों को ससुराल बुला लिया। जब दोनों पक्षों के बीच पंचायत बैठी तो अपने परिजनों से पति की जमकर पिटवा दिया। इस घटना का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है। वहीं, जानकारी मिलने पर परिजनों ने चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।

ये मामला सेहरामऊ उत्तरी क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक भगवन्तापुर गांव के रहने वाली संगीता ने अपने पति शिवम से 30 अगस्त को समोसे लाने को कहा था। पति किसी कारणवश समोसा नहीं ले गया। इस बात पर संगीता नाराज हो गई। अगले दिन 31 अगस्त को गुस्से से भरी संगीता और शिवम के बीच विवाद हो गया। इस पर संगीता के कहने पर मायके वाले उसके ससुराल पहुंचे। जहां पूर्व ग्राम प्रधान अवधेश शर्मा की उपस्थिति में दोनों पक्षों के बीच पंचायत बैठी। इस दौरान चल रही पंचायत के बीच गुस्साई संगीता ने अपने परिजनों के साथ पति शिवम व उसकी मां की पिटाई कर दी।

पत्नी समेत चार के खिलाफ केस दर्ज
इस घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। शिवम की मां विजय कुमारी ने समोसे के विवाद में हुई महाभारत की लिखित शिकायत की। जिस पर कोतवाली पुरनपुर पुलिस ने केस दर्ज कर घायल को अस्पताल में भर्ती कराकर कार्रवाई में जुटी है। इस मामले में पुलिस क्षेत्राधिकारी पुरनपुर प्रतीक दहिया ने पीड़िता विजय कुमारी और उसके बेटे शिवम की लिखित शिकायत पर पत्नी संगीता, उसकी माता ऊषा, पिता रामलड़ैते और मौसा रामोतार समेत चार के विरुद्ध बीएनएस की धारा 109 हत्या का प्रयास सहित मारपीट धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। प्रतीक दहिया ने बताया कि मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।आरोपियों पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।

 

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति