‘द रॉक’ बने और भी दमदार! ड्वेन जॉनसन के ट्रांसफॉर्मेशन पर इंटरनेट में हंगामा

इस वक्त हॉलीवुड स्टार ड्वेन जॉनसन चर्चा में हैं अपने ट्रांसफॉर्मेंशन को लेकर। 1 सितंबर को वेनिस फिल्म फेस्टिवल में जैसे ही ड्वेन 'द रॉक' जॉनसन पहुंचे उनका अंदाज देखकर हर कोई हैरान था। हर किसी की निगाहें उनपर जा थमी क्योंकि वो उस लुक में थे जो इससे पहले कभी किसी को नहीं दिखा।

इस एक्टर की मोस्ट अवेटेड नई फिल्म, 'द स्मैशिंग मशीन' का वर्ल्ड प्रीमियर इसी फेस्टिवल में हुआ। सोशल मीडिया पर ड्वेन के अपने नए लुक से सबका ध्यान खींच लिया है। सोशल मीडिया पर नजर आए इस वीडियो को देख हर कोई हैरान नजर आ रहा है।
 
'ऐसा लग रहा है कि द रॉक कंकड़ बन गए'
एक्स पर सामने आए उनके इस वीडियो को देखकर लोग जमकर रिएक्शंस दे रहे हैं। ड्वेन जॉनसन को देखकर एक ने कहा, 'ऐसा लग रहा है कि द रॉक कंकड़ बन गए।' दूसरे ने मज़ाक करते हुए कहा, 'ये कहीं AI का कमाल तो नहीं।' वहीं एक और फैन ने कहा, 'इन महीनों में उनका वजन काफी कम हो गया है, उम्मीद करते हैं कि वो अपनी सेहत का ध्यान रख रहे होंगे।'

'तो अपनी आदतें बदलनी पड़ती हैं'
एक अन्य फैन ने कहा, 'उन्होंने इतना वजन कम कर लिया है और अब वो स्वस्थ दिख रहे हैं, रॉक के लिए ये अच्छी बात है।' कुछ ने कहा है, 'अपनी इस फिजिक को बनाए रखने के लिए उन्हें बहुत ज़्यादा खाना पड़ता था। जब आप एक खास उम्र के हो जाते हैं तो या तो अपनी आदतें बदलनी पड़ती हैं या फिर जिंदगी खत्म हो जाती। जो लोग उन्हें जज कर रहे हैं, वे बेवकूफ हैं।'

'द स्मैशिंग मशीन' के बारे में
'द स्मैशिंग मशीन' में, ड्वेन एमएमए फाइटर मार्क केर की भूमिका में हैं। ये फिल्म साल 2002 में आई इसी नाम की डॉक्यूमेंट्री से प्रेरित है। मार्क केर ने अपने करियर में कई अवॉर्ड जीते, और दूसरी तरफ नशीले पदार्थों के सेवन की समस्या से भी जूझते रहे। यह फिल्म उनकी तत्कालीन प्रेमिका, एमिली ब्लंट के साथ उनके संबंधों को भी दिखाती है। इस फिल्म का निर्देशन बेनी सफी ने किया है।

  • admin

    Related Posts

    कभी मां के साथ बासी खाना खाने वाली भारती सिंह आज नैनी को देती हैं महंगे तोहफे

    मुंबई भारती सिंह का एक प्यारा सा वीडियो इस वक्त इंटरनेट पर खूब सुर्खियों में है। इस वीडियो में वो अपने बच्चों की नैनी रूपा दी को उनके बर्थडे पर…

    ऋचा चड्ढा नॉन-फिक्शन ट्रैवल और कल्चर सीरीज़ को करेंगी प्रोड्यूस

      मुंबई, बॉलीवुड अभिनेत्री और निर्माता ऋचा चड्ढा एक नए और रोमांचक प्रोजेक्ट के साथ अपनी क्रिएटिव दुनिया को आगे बढ़ा रही हैं। ऋचा चड्ढा एक नॉन-फिक्शन सीरीज़ को प्रोड्यूस…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति