ढलती उम्र में भी पाएं ग्लोइंग स्किन: जानें आसान होममेड सीरम रेसिपी

अक्सर उम्र बढ़ने, अनहेल्दी लाइफस्टाइल, गलत डाइट, स्ट्रेस, और पॉल्यूशन के कारण स्किन अपनी टाइटनेस और नेचुरल ग्लो खोने लगती है। जिससे स्किन ढीली, बेजान और झुर्रियों से भरने लगती है। ऐसे में केमिकल युक्त प्रॉडक्ट्स से बेहतर है कि आप घर पर बने नेचुरल सीरम का इस्तेमाल करें।

होममेड सीरम में मौजूद नेचुरल एंटीऑक्सीडेंट्स, विटामिन्स और हाइड्रेटिंग एजेंट्स स्किन को डीप नरिशमेंट देते हैं, जिससे स्किन को टाइटनेस और ग्लो दोनों मिलते हैं। यहां कुछ बेहतरीन होममेड सीरम की जानकारी दी गई है, जो स्किन की टाइटनेस को बनाए रखने में मददगार साबित होते हैं। तो आइए जानते हैं इनके बारे में-

एलोवेरा और विटामिन ई सीरम
एलोवेरा स्किन को हाइड्रेट और विटामिन-ई फ्री रेडिकल्स से बचाता है। इसलिए दो चम्मच एलोवेरा जेल में दो विटामिन ई कैप्सूल मिलाकर रात में सोने से पहले चेहरे पर लगाएं।

ग्रीन टी और एलोवेरा सीरम
ग्रीन टी में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स स्किन को डिटॉक्स कर और कसाव प्रदान करते हैं। ठंडी ग्रीन टी में एक चम्मच एलोवेरा जेल मिलाकर चेहरे पर हल्के हाथों से मसाज करें।

रोज वॉटर और ग्लिसरीन सीरम
रोज वॉटर स्किन को टोन और ग्लिसरीन नमी बनाए रखने में मदद करता है। दो चम्मच रोज वॉटर में एक चम्मच ग्लिसरीन मिलाकर हल्के हाथों से लगाएं। यह सीरम स्किन को सॉफ्ट, टाइट और ग्लोइंग बनाता है।

हयालूरोनिक एसिड और गुलाबजल सीरम
हयालूरोनिक एसिड स्किन को हाइड्रेटेड और बनाए रखता है।एक चम्मच हयालूरोनिक एसिड में दो चम्मच गुलाबजल मिलाकर इसे चेहरे पर लगाएं।यह स्किन की टाइटनेस को बनाए रखने में सहायक है।

एलोवेरा और शहद सीरम
एलोवेरा और शहद में एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं जो स्किन को हाइड्रेट और टाइट बनाते हैं।एक चम्मच एलोवेरा में एक चम्मच शहद मिलाकर लगाएं। यह स्किन की लोच बढ़ाकर उसे ग्लोइंग बनाता है।

नींबू और शहद सीरम
नींबू में मौजूद विटामिन सी और शहद में एंटीबैक्टीरियल गुण स्किन को पोषण और कसाव प्रदान करते हैं।एक चम्मच नींबू के रस में एक चम्मच शहद मिलाकर चेहरे पर लगाएं।

चंदन और गुलाबजल सीरम
चंदन में स्किन को ठंडक और कसावट देने वाले गुण होते हैं।एक चम्मच चंदन पाउडर में दो चम्मच गुलाबजल मिलाकर पेस्ट बनाएं और चेहरे पर लगाएं।

नारियल तेल और विटामिन ई सीरम
नारियल तेल में विटामिन ई मिलाकर चेहरे पर हल्की मसाज करें। यह सीरम स्किन को पोषण और कसावट दोनों प्रदान करता है।

  • admin

    Related Posts

    चाणक्य नीति के अनुसार: इन पारिवारिक बातों को बाहर बताया तो बिखर सकता है पूरा परिवार

    कूटनीति और जीवन दर्शन के महानायक माने जाने वाले आचार्य चाणक्य की नीतियां आज भी उतनी ही प्रासंगिक हैं जितनी सदियों पहले थीं। चाणक्य नीति केवल राज्य चलाने का शास्त्र…

    AI की रेस में चीन का Kling आगे? जानिए क्यों दुनियाभर में मचा रहा है तहलका

    नई दिल्ली AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) से वीडियो बनाने का ट्रैंड इन दिनों काफी चल रहा है। क्रिएटर्स के लिए AI एक जरूरी टूल बन गया है। चीन की कंपनी Kuaishou…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति