जीत नहीं पाए खिताब, फिर भी भांबरी ने US ओपन से कमाई करोड़ों

न्यूयॉर्क

 यूएस ओपन के मेन्स डब्ल्स सेमीफाइनल में भारत के युकी भांबरी और उनके न्यूजीलैंड साथी माइकल वीनस को ब्रिटिश जोड़ी जो सालिसबरी और नील स्कुप्स्की ने शुक्रवार को हराया. कड़े मुकाबले में सालिसबरी और स्कुप्स्की ने एक सेट से पिछड़ने के बाद वापसी करते हुए 6(2)-7, 7-6(5), 6-4 से जीत दर्ज की और फाइनल में जगह बनाई.  इस जीत के साथ ब्रिटिश जोड़ी ने फ्लशिंग मीडोज में हार्ड कोर्ट ग्रैंड स्लैम इवेंट के फाइनल में जगह बना ली. 

पहले सेट में दोनों टीमें 3-3 की बराबरी पर थीं, इसके बाद भारत और कीवी जोड़ी ने बढ़त बनाई और आखिरकार सेट को टाई-ब्रेक तक ले गई. भांबरी और वीनस ने पहला सेट टाई-ब्रेक जोरदार अंदाज में 7-2 से अपने नाम किया. 

दूसरे सेट में भी भांबरी-वीनस ने शुरुआती बढ़त ली, लेकिन सालिसबरी और स्कुप्स्की ने वापसी कर मैच को एक और टाई-ब्रेक तक पहुंचाया और इस बार ब्रिटिश जोड़ी ने जीत हासिल कर मुकाबले को बराबरी पर ला दिया. 

निर्णायक तीसरा सेट ब्रिटिश जोड़ी के नाम रहा, जिन्होंने 6-4 से जीत दर्ज कर फाइनल में जगह पक्की की. भांबरी और वीनस ने पूरे टूर्नामेंट में शानदार खेल दिखाया. उन्होंने अपने अभियान की शुरुआत मार्कोस गिरोन और लर्नर टिएन को 6-0, 6-3 से हराकर की थी. दूसरे राउंड में भी उनका प्रदर्शन दमदार रहा, जहां उन्होंने गोंजालो एस्कोबार और मिगुएल एंजेल रेयेस-वरेला को 6-1, 7-5 से मात दी. 

भारतीय-कीवी जोड़ी ने इसके बाद राउंड ऑफ 16 में जर्मनी की टीम टिम पुट्ज् और केविन क्राविट्ज को सीधे सेटों में 6-4, 6-4 से हराया.  क्वार्टरफाइनल में उन्होंने मेक्टिक और राम को मात देकर सेमीफाइनल में ब्रिटिश जोड़ी से भिड़ंत तय की थी. 

तो युकी भांबरी को ईनामी राश‍ि में क्या मिलेगा? 
युकी भांबरी और माइकल वीनस को यूएस ओपन पुरुष डबल्स के सेमीफाइनल तक शानदार सफर के लिए 2,50,000 अमेरिकी डॉलर (करीब ₹2.20 करोड़) की इनामी राशि मिली. 

यूएस ओपन डबल्स प्राइज मनी 

    विजेता (Winner): $1,000,000 ≈ करीब ₹8.8 करोड़
    रनर-अप (Runner-Up): $500,000 ≈ करीब ₹4.4 करोड़
    सेमीफाइनलिस्ट (Semifinalists): $250,000 ≈ करीब ₹2.2 करोड़
    क्वार्टरफाइनलिस्ट (Quarterfinalists): $125,000 ≈ करीब ₹1.1 करोड़
    थर्ड राउंड: $75,000 ≈ करीब ₹66 लाख
    सेकंड राउंड: $45,000 ≈ करीब  ₹39.6 लाख
    फर्स्ट राउंड:
$30,000 ≈ करीब ₹26.4 लाख

 

admin

Related Posts

AUS vs PAK क्लैश: विश्व कप वार्म-अप में कौन दिखाएगा असली दम?

नई दिल्ली टी20 विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच 3 मैच की सीरीज गुरुवार से शुरू हो रही है। इसके जरिए पाकिस्तानी टीम को विश्व कप की…

तारीफ कम पड़ेगी — अभिषेक शर्मा ने पावर हिटिंग में क्रिस गेल को छोड़ा पीछे, कैफ का बड़ा बयान

नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की प्रशंसा करते हुए कहा है कि वह निरंतरता के साथ आक्रामक बल्लेबाजी के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति