कांग्रेस के बयान से भोपाल में बवाल, मुसलमानों ने कहा– शारीक मछली पर टिप्पणी अपमानजनक

भोपाल 
 मध्य प्रदेश की राजनीतिक गलियारों में इन दिनों एक अजीबोगरीब विवाद चर्चा का विषय बना हुआ है। दरअसल कांग्रेस ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करके पार्टी को खुद ही मुश्किल में डाल दिया। इस पोस्ट में "शारिक मछली" को ‘लव जिहादी’ बताया गया। जहां यूजर्स कांग्रेस पर जमकर बरस रहे हैं।

क्या है पोस्ट में

कांग्रेस ने अपने सोशल मीडिया अंकाउंट पर भोपाल के हाईप्रोफाइल लव लैंड और ड्रग्स जिहाद केस से जुड़े शारिक मछली और भाजपा नेता मंत्री विश्वास सारंग का एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें शारिक मछली और मंत्री सारंग एक बाइक पर सवार होकर निकले हैं। हालांकि कांग्रेस ने वीडियो के जरिए शारिक मछली और विश्वास सारंग की नजदीकियां दिखाने की कोशिश की है, लेकिन जो कैप्शन दी उस पर बवाल हो गया और कांग्रेस मुस्लिम समुदाय के निशाने पर आ गई। 

मुस्लिम यूजर्स के निशाने पर कांग्रेस

कांग्रेस की पोस्ट को लेकर सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई। कांग्रेस की पोस्ट को लेकर लोग लगातार सवाल उठा रहे हैं और इसे पार्टी की "गलती" करार दे रहे हैं। कुछ ने तो कांग्रेस को अपनी औकात में रहने की नसीहत तक दे डाली।

विश्वास सारंग ने साधा निशाना

वहीं दूसरी ओर बीजेपी नेता विश्वास सारंग कांग्रेस पर टूट पड़े। उन्होंने लिखा- कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। सारंग ने कहा कि यह कांग्रेस की "सोच और मानसिकता" को उजागर करता है। उन्होंने व्यंग्य करते हुए कहा— “अब कांग्रेस पार्टी मछली को भी लव जिहादी बता रही है, इनसे बड़ा मजाक और क्या होगा।”

कुल मिलाकर, "शारिक मछली" को लव जिहाद से जोड़ने वाली यह पोस्ट कांग्रेस को घेरे में ला खड़ा कर गई है, वहीं बीजेपी को कांग्रेस पर हमला करने का नया मौका मिल गया है।

admin

Related Posts

अजित पवार की मौत पर सियासत तेज: ममता बोलीं– सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में हो जांच, भरोसा खत्म

कोलकाता महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के वरिष्ठ नेता अजित पवार का बुधवार सुबह एक दुखद विमान दुर्घटना में निधन हो गया। यह हादसा पुणे जिले के…

‘अयोध्या से कटियार ही लड़ें’— बृजभूषण शरण सिंह का बड़ा बयान, सियासत में साजिश का आरोप

गोंडा कैसरगंज के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने कहा है कि अयोध्या लोकसभा सीट पर पहला हक विनय कटियार का है और उन्हें ही चुनाव लड़ना चाहिए। उन्होंने यह…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति