खिताब के लिए टकराएंगी सबालेंका और अनिसिमोवा, यूएस ओपन में रोमांचक फाइनल

न्यूयॉर्क
यूएस ओपन 2025 अब अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच गया है, जिसमें 5 सितंबर को महिला सिंगल्स के दोनों फाइनलिस्ट के नाम तय हो गए हैं, जिसमें वर्ल्ड नंबर-1 बेलारूस की खिलाड़ी आर्यना सबालेंका का सामना अमेरिका का खिलाड़ी और वर्ल्ड नंबर-8 रैंकिंग खिलाड़ी अमांडा अनिसिमोवा से होगा। दोनों ही खिलाड़ियों का सेमीफाइनल में शानदार प्रदर्शन देखने को मिला, जिसमें सबालेंका ने जे. पेगुला को मात दी तो वहीं अनिसिमोवा ने नाओमी ओसाका को मात देने के साथ फाइनल में अपनी जगह को पक्का किया।

सबालेंका ने सेमीफाइनल में 2-1 से दर्ज की जीत
आर्यना सबालेंका का जे. पेगुला के खिलाफ हुए सेमीफाइनल मुकाबले को लेकर बात की जाए तो उसमें दोनों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली जिसमें आर्यना को पहले सेट में 4-6 के अंतर से हार का सामना करना पड़ा। वहीं सबालेंका ने दूसरे सेट में शानदार वापसी करते हुए 6-3 से जीत हासिल करने के साथ मुकाबले को 1-1 की बराबरी पर ला दिया। अब तीसरे और निर्णायक सेट पर सभी की नजरें टिकी हुई थी, जिसमें सबालेंका ने पेगुला को वापसी का कोई मौका नहीं दिया और उसे 6-4 से अपने नाम करने के साथ इस मुकाबले को 2-1 से अंतर से जीता और फाइनल के लिए अपनी जगह को पक्का कर लिया।

अनिसिमोवा को ओसाका से मिली कड़ी टक्कर
अमेरिकी खिलाड़ी अमांडा अनिसिमोवा को नाओमी ओसाका के खिलाड़ी सेमीफाइनल मुकाबला जीतने के लिए काफी मेहनत करनी पड़ी जिसमें पहले 2 सेट का परिणाम टाई ब्रेकर में जाकर निकला तो वहीं आखिरी सेट में अमांडा अनिसिमोवा ने सीधी जीत दर्ज करने के साथ फाइनल में अपनी एंट्री पक्की की। इस मैच के पहले सेट में अनिसिमोवा 7-6 (7-4) से हार का सामना करना पड़ा। वहीं दूसरे सेट को अनिसिमोवा ने 6-7 (3-7) से अपने नाम किया। जबकि तीसरा सेट को अमांडा अनिसिमोवा ने 3-6 से जीतने के साथ इस मुकाबले को अपने नाम किया। अब आर्यना सबालेंका और अमांडा अनिसिमोवा के बीच आर्थर ऐश स्टेडियम में 7 सितंबर को यूएस ओपन 2025 का महिला सिंगल्स फाइनल मैच खेला जाएगा, जिसे भारतीय फैंस स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकते हैं।

 

admin

Related Posts

AUS vs PAK क्लैश: विश्व कप वार्म-अप में कौन दिखाएगा असली दम?

नई दिल्ली टी20 विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच 3 मैच की सीरीज गुरुवार से शुरू हो रही है। इसके जरिए पाकिस्तानी टीम को विश्व कप की…

तारीफ कम पड़ेगी — अभिषेक शर्मा ने पावर हिटिंग में क्रिस गेल को छोड़ा पीछे, कैफ का बड़ा बयान

नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की प्रशंसा करते हुए कहा है कि वह निरंतरता के साथ आक्रामक बल्लेबाजी के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति