क्रिकेट स्टार मिचेल स्टार्क का बड़ा बयान: कप्तान से रिटायरमेंट की बात भूल गए साझा करना

नई दिल्ली 
ऑस्ट्रेलिया की टीम के दिग्गज तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क ने इसी सप्ताह टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायरमेंट का ऐलान किया। मिचेल स्टार्क चाहते हैं कि वह टेस्ट और वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट पर फोकस करें। उनके दिमाग में वनडे वर्ल्ड कप 2027 और उसी साल भारत का टेस्ट दौरा है। हालांकि, इस उलझन के बीच उनसे एक बड़ी गलती भी हो गई। मिचेल स्टार्क अपनी टी20 टीम के कप्तान मिचेल मार्श को ही अपने रिटायरमेंट के बारे में बताना भूल गए। कप्तान मार्श को इसकी जानकारी इंस्टाग्राम से मिली।

मिचेल स्टार्क ने खुद इस बात की जानकारी दी है कि ऑस्ट्रेलिया की टी20 टीम के कप्तान मिचेल मार्श को उनके रिटायरमेंट की जानकारी सोशल मीडिया से मिली, क्योंकि पेसर उनको निजी तौर पर बताना भूल गए थे। 2012 में टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू करने वाले मिचेल स्टार्क ने 65 मैचों में कुल 79 विकेट निकाले हैं। टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए वे शायद ऑस्ट्रेलिया की स्कीम ऑफ थिंग्स में होंगे, क्योंकि इस टूर्नामेंट में अब कुछ ही महीने बाकी हैं। यही कारण है कि मिचेल स्टार्क के रिटायरमेंट से कप्तान मिचेल मार्श को भी दुख हुआ होगा।

लेफ्ट आर्म पेसर मिचेल स्टार्क ने बताया, "मुझे शायद मिची (मिचेल मार्श) को फोन करना चाहिए था। उसने मुझे मैसेज करके बताया कि उसे इंस्टाग्राम के जरिए (रिटायरमेंट के बारे में) पता चला। मुझे इस बात का बुरा लगा – मैंने कैप्टन को नहीं बताया।" मिचेल मार्श ने वर्ल्ड कप 2027 को लेकर कहा, "अगर मुझे 2027 तक टीम में नहीं रहना था, तो मैं उस जगह को बचाए नहीं रखना चाहता था। मुझे अब भी लगता है कि मेरे पास उस वनडे टीम को देने के लिए बहुत कुछ है।" स्टार्क टी20 लीग्स में खेलना जारी रखेंगे, जिनमें आईपीएल भी शामिल है। इसके अलावा वे टेस्ट और वनडे पर पूरी तरह से फोकस रहना चाहेंगे।

 

admin

Related Posts

AUS vs PAK क्लैश: विश्व कप वार्म-अप में कौन दिखाएगा असली दम?

नई दिल्ली टी20 विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच 3 मैच की सीरीज गुरुवार से शुरू हो रही है। इसके जरिए पाकिस्तानी टीम को विश्व कप की…

तारीफ कम पड़ेगी — अभिषेक शर्मा ने पावर हिटिंग में क्रिस गेल को छोड़ा पीछे, कैफ का बड़ा बयान

नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की प्रशंसा करते हुए कहा है कि वह निरंतरता के साथ आक्रामक बल्लेबाजी के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति