शहर में हड़कंप: लश्कर-ए-जिहादी ने मुंबई को दी 34 बम धमकी, पुलिस सतर्क

मुंबई 
देश की आर्थिक राजधानी मुंबई पर फिर खतरा मंडरा रहा है। पुलिस ने शुक्रवार को जानकारी दी है कि शहर में 34 'मानव बम' लगाए जाने की धमकी दी है। इसके चलते पूरी मुंबई हाई अलर्ट पर है। खबर है कि लश्कर-ए-जिहादी नाम के संगठन के नाम से धमकी दी गई है। इससे पहले 1993 में मुंबई में सिलसिलेवार धमाके हुए थे, जिसमें 250 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई थी।

कॉल करने वाले ने दावा किया है कि 34 वाहनों में धमाके के लिए 34 मानव बम लगाए गए हैं, जिनके पास 400 किले RDX मौजूद है। धमकी दी गई है कि धमाकों से 'पूरा शहर हिल जाएगा।' मुंबई पुलिस ने कहा है कि यह धमकी अनंत चतुर्दशी से पहले आई है, जिसके चलते सुरक्षा को और मुस्तैद कर दिया गया है। पुलिस का कहना है कि धमकी में दावा किया गया है कि 34 कारों में सवार मानव बमों का इस्तेमाल 400 किलो आरडीएक्स में विस्फोट के लिए किया जाएगा, जिससे एक करोड़ लोगों की मौत हो सकती है।

सोमवार को महाराष्ट्र के ठाणे जिले में एक रेलवे स्टेशन को बम से उड़ाने की धमकी देने के आरोप में 43 वर्षीय एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। रेलवे के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि गहन जांच के बाद यह धमकी झूठी निकली थी। राजकीय रेलवे पुलिस ने बताया कि आरोपी रूपेश मधुकर रणपिसे ने रविवार शाम करीब चार बजे पुलिस हेल्पलाइन नंबर पर फोन कर बताया कि उसने कलवा रेलवे स्टेशन पर बम रखा है।

जीआरपी ने एक विज्ञप्ति में कहा कि रेलवे स्टेशन पर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को इसके बारे में सूचित किया गया और बम निरोधक दस्ते तथा रेलवे सुरक्षाबल के श्वान दस्ते ने गहन तलाशी ली। आरोपी ने पुलिस को फोन पर बताया था कि वह बम के साथ कलवा रेलवे स्टेशन पर है और परिसर को उड़ा देगा।

 

admin

Related Posts

हवाई हादसों का दर्दनाक इतिहास: अजित पवार दुर्घटना से पहले इन 11 दिग्गजों की भी ऐसे ही हुई थी मौत

नई दिल्ली बुधवार की सुबह महाराष्ट्र और देश की राजनीति के लिए गहरे शोक की खबर लेकर आई, जब महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार और चार अन्य लोगों की एक…

हमें पता है क्या हो रहा है — UGC रेगुलेशन मामले में दखल देगा सुप्रीम कोर्ट

नई दिल्ली जातिगत भेदभाव से जुड़े UGC के नए नियमों के खिलाफ दाखिल याचिका पर सुनवाई के लिए सुप्रीम कोर्ट तैयार हो गया है। शीर्ष न्यायालय ने बुधवार को इस…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति