भयानक घटना: महिला से भिड़ा पिटबुल, हाथ दबा जबड़े में, सीसीटीवी में कैद हुआ डरावना पल

झांसी
यूपी में पिटबुल के हमले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। आए दिन पिटबुल के हमले को लेकर खबरें आ रही हैं। पिटबुल के हमले से कुछ महीने पहले लोगों की जान भी जा चुकी है। इसके बाद इन्हें पालने का लोगों में क्रेज कम होता नहीं दिख रहा है। ताजा मामला यूपी के झांसी से सामने आया है। यहां एक महिला अपनी पड़ोसन से मिलने के लिए गई थी। महिला के घर में पिटबुल कुत्ता पला हुआ था। महिला अपनी पड़ोसन से उसके घर में बातचीत कर रही थी कि अचानक से पिटबुल आ गया और महिला पर हमला बोल दिया। पिटबुल ने महिला को बुरी तरह से जख्मी कर दिया।

पिटबुल कुत्ते ने महिला का जबड़े में इतनी मजबूती से दबोच रखा था कि उसने काफी देर तक हाथ नहीं छोड़ा। काफी मशक्कत के बाद महिला को पिटबुल से छुड़ाया गया तो उसने दोबारा से हमला बोल दिया। पिटबुल के हमले का पूरा वाक्या गली में लगे सीसीटीवी में कैद हो गया, जो अब वायरल हो रहा है।

मामला सीपरी बाजार इलाके का है। चावला नर्सिंग होम के पीछे रहने वाली हेमलता गुरुवार की रात करीब 10 बजे अपनी पड़ोसन रेखा के घर गई थीं। उनके घर में पिटबुल प्रजाति का कुत्ता पला था। दोनों घर के बाहर बातचीत कर रही थीं, तभी रेखा का पिटबुल कुत्ता अचानक से बाहर आ गया और हेमलता पर टूट पड़ा। जब तक रेखा कुछ समझ पाती पिटबुल ने महिला का हाथ अपने जबड़े में दबोच लिया था। पिटबुल को उसकी मालकिन काफी छुड़ाने का प्रयास करती रही लेकिन कुत्ते ने महिला का हाथ नहीं छोड़ा। मां पर कुत्ते का हमला होते देखकर उसकी बेटी भी पहुंची, लेकिन वह भी पिटबुल को अपनी मां से छुड़ाने में नाकामयाब रही। कुत्ता महिला का हाथ छोड़ने को तैयार नहीं था। जैसे-तैसे छुड़ाने के बाद पिटबुल ने दोबारा हमला कर दिया। इस हमले में हेमलता गंभीर रूप से घायल हो गईं और उनका इलाज चल रहा है।

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति