खेल में घोटाला! यूपी टी-20 टीम मैनेजर पर 50 लाख का मैच फिक्सिंग ऑफर आया

लखनऊ 
लखनऊ के इकाना में चल रही टी-20 क्रिकेट लीग को मैच फिक्स करने की कोशिश का मामला सामने आया है। काशी रुद्रास टीम के मैनेजर अर्जुन को 50 लाख रुपये का ऑफर सट्टेबाजों ने दिया है। सोशल मीडिया प्लेटफार्म इंस्टाग्राम के जरिए मैनेजर से संपर्क किया गया। सट्टेबाजों ने उन्हें टीम के खिलाड़ियों की मदद से मालामाल होने का ऑफर दिया। मैनेजर अर्जुन ने इसकी सूचना क्षेत्रीय भ्रष्टाचार निरोधक टीम के मैनेजर को दी। इसके बाद बड़ी ही चालाकी से सट्टेबाज से चैट करके उससे कुछ जानकारियां जुटाकर टीम को इनपुट भी दे दिया। पुलिस ने भी केस दर्ज कर लिया है और जांच में जुट गई है।

इस मामले में जयपुर राजस्थान के हरदयाल सिंह (क्षेत्रीय प्रबंधक भ्रष्टाचार निरोधक इकाई व टी-20 लीग लखनऊ के प्रबंधक) ने सुशांत गोल्फ सिटी थाने में मोबाइल नंबर और इंस्टा आईडी के आधार पर मुकदमा दर्ज कराया है। उन्होंने बताया कि 19 अगस्त को रात करीब 11:12 बजे काशी रुद्रास टीम के मैनेजर अर्जुन चौहान ने बताया कि उनसे एक व्यक्ति ने इंस्टा ग्राम पर vipss_nakrani ने संपर्क किया।

सट्टेबाज ने मैनेजर से टीम के साथ मिलकर सट्टा खिलवाने का ऑफर देते हुए 50 लाख रुपये का लालच दिया। बोला का भुगतान आनलाइन अमेरिकी डालर से करुंगा। टीम को सट्टे के लिए तैयार करो। मैनेजर से मिली जानकारी के बाद ट्रैप टीम ने सट्टे बाज के बारे में और जानकारी जुटाने के लिए कहा।

सट्टेबाज से व्हाट्सएप आडियो काल करने को कहा
मैनेजर ने सट्टेबाज से मोबाइल पर संपर्क करने को कहा। इसके बाद उसने व्हाट्सएप पर आडियो काल की। उसे रिकार्ड कर लिया गया। कुछ अन्य जानकारियां भी जुटाई गई। मैनेजर के द्वारा दी गई जानकारी के आधार पर एसीपी गोसाईगंज को लिखित तहरीर दी गई। इसके बाद नंबर और आईडी के आधार पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया। इंस्पेक्टर उपेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

सट्टेबाज को पता थी टीम की लोकेशन
सट्टेबाज को काशी रुद्रा टीम की लोकेशन तक पता थी। सट्टेबाज ने मैनेजर अर्जुन से यह तक बताया कि टीम रेनेशां होटल में रुकी है। मैच जैसे ही शुरू होगा मेरा आदमी ग्राउंड में पहुंच जाएगा। सट्टेबाज ने बताया कि एक करोड़ रुपये लेकर वह ग्राउंड में बैठा रहेगा। आप मेरे मुताबिक चलेंगे तो वहीं पर वह 50 लाख रुपये आपको देगा। आपको माला-माल कर दूंगा। इसके बाद मैनेजर अर्जुन ने सट्टेबाज से लिया गया उसका नंबर, आईडी और अन्य जानकारियां भ्रष्टाचार निरोधक इकाई के प्रबंधक को दे दी।

 

admin

Related Posts

AUS vs PAK क्लैश: विश्व कप वार्म-अप में कौन दिखाएगा असली दम?

नई दिल्ली टी20 विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच 3 मैच की सीरीज गुरुवार से शुरू हो रही है। इसके जरिए पाकिस्तानी टीम को विश्व कप की…

तारीफ कम पड़ेगी — अभिषेक शर्मा ने पावर हिटिंग में क्रिस गेल को छोड़ा पीछे, कैफ का बड़ा बयान

नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की प्रशंसा करते हुए कहा है कि वह निरंतरता के साथ आक्रामक बल्लेबाजी के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति